{"_id":"68bb4f087475a6074e0e95da","slug":"a-young-man-poured-diesel-on-himself-due-to-family-dispute-and-stress-karnal-news-c-18-knl1008-732245-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पारिवारिक विवाद और तनावग्रस्त युवक ने खुद पर डाला डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पारिवारिक विवाद और तनावग्रस्त युवक ने खुद पर डाला डीजल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान रांवर गांव के युवक ने शुक्रवार को बस अड्डे के समीप खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने युवक को आग लगाने से पहले पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कब्जे में लेते हुए उसके डीजल से भिगे कपड़े उतरवाए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी और तभी से घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। जिस समय युवक ने यह कदम उठाया उसका करीब 6 वर्षीय बेटा भी उसके साथ था। डीजल डालने के बाद से युवक की तबियत भी खराब है, जिसे नागरिक अस्पताल से उपचार भी दिलाया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी को भी थाने बुलाकर बात की गई और दोनों के मनमुटाव को खत्म कराया गया। इसके बाद दोनों अपने घर लौट गए।