फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A five year old child died after drowning in a pond, a blockade was imposed

Karnal News: जोहड़ में डूबने से पांच वर्ष के मासूम की मौत, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A five year old child died after drowning in a pond, a blockade was imposed
जोहड़ में बच्चे की तलाश करते गोताखोर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना फर्कपुर के अंतर्गत गोविंद विहार कॉलोनी में पांच साल का पुंज पटेल गली में खेलते-खेलते साथ लगते जोहड़ में गिर गया। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे बाद बच्चे का शव जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। देर शाम लोगों ने जाम लगा दिया।

बच्चा पुंज शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह पास लगते गंदे पानी के जोहड़ की तरफ चला गया। यहां जोहड़ के किनारे मिट्टी पर फिसल कर पुंज सीधे गहरे जोहड़ में चला गया। आसपास बच्चों व पड़ोसियों ने ऐसा होते देख लिया। शोर मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोर को बुलाया और जोहड़ से पुंज को निकालने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


जोहड़ में काले रंग के पानी में गोताखोर को काफी पुंज को ढूंढने में काफी मशक्कत हुई। बाद में गोताखोर अमर कांबोज की टीम पहुंची और जोहड़ से पुंज को निकाल लिया गया। परिजनों सहित आसपास के लोगों ने हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। मौके पर मौजूद प्रभ, राहुल, सन्नी ने बताया कि जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने काम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जोहड़ को खोदाई कर गहरा कर दिया और निकाली गई मिट्टी उसके किनारे छोड़ दी गई। इसके बाद यह काम कई माह से बंद पड़ा है। कुछ समय पहले भी एक बच्चा जोहड़ में फिसल कर गिरने से बचा था, तब निवासियों ने नगर निगम से अधूरे काम को पूरा कर चहारदीवारी कराने की मांग उठाई थी।

बच्चे की मौत से गुस्साए गोविंद विहार व ससौली के लोग देर शाम ससौली रोड पर उतर और महिलाओं सहित निवासी सड़क पर बैठ गए। इससे दोनों ओर से ट्रैफिक जाम हो गया। थाना फर्कपुर प्रभारी जनकराम ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, पर निवासी जोहड़ का काम तीन माह से अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार व जेई पर कार्रवाई और बच्चे पुंज के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप रोडछप्पर, आम आदमी पार्टी से राहुल भान सहित विक्रांत, राजन, राजीव, प्रदीप, प्रभजोत सिंह, मुकेश काका ने कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार ठेकेदार, जेई व अन्य निगम अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोलेंगे।
इकलौता बेटा पुंज अभी बोल भी नहीं पाता था

पुंज श्रवण व अनिता का इकलौता बेटा था। उनके पास एक बड़ी बेटी भी है। हादसे में पुंज को खो देने पर माता-पिता को बड़ा सदमा लगा है। जोहड़ से मृत अवस्था में निकले अपने लाल को माता-पिता गले से लगाकर रोने लगे। परिवार सहित पड़ोसी भी यह मंजर देख सिहर गए। क्योंकि पुंज परिवार का लाडला था और पांच साल की उम्र होने के बाद भी अभी कुछ बोल नहीं पाता था।
पार्षद से बात कर मामले की जानकारी लूंगी। सुबह मौके पर जाऊंगी। जोहड़ के काम में कहीं कमी नजर आई तो उसे नगर निगम अफसरों को निर्देश देकर तुरंत ठीक कराया जाएगा। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।

सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - जनकराज, प्रभारी, थाना फर्कपुर।

जोहड़ में बच्चे की तलाश करते गोताखोर।

जोहड़ में बच्चे की तलाश करते गोताखोर।

जोहड़ में बच्चे की तलाश करते गोताखोर।

जोहड़ में बच्चे की तलाश करते गोताखोर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed