फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A bag full of eight lakh rupees was snatched from the accountant's conspiracy

Karnal: अकाउंटेंट की साजिश से लूटे थे आठ लाख रुपये, तीन आरोपियों से बरामद हुए 24.4 लाख

Thu, 18 Aug 2022 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 02:12 AM IST
सार

मामले में अकाउंटेंट, उसका भाई और दोस्त गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से आठ की जगह 24.41 लाख और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अब बड़ा सवाल है कि ठेकेदार ने सिर्फ आठ लाख क्यों बताए, इसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
A bag full of eight lakh rupees was snatched from the accountant's conspiracy
रेलवे स्टेशन से लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

विस्तार

करनाल में रेलवे स्टेशन की पार्किंग से मंगलवार को अकाउंटेंट के हाथ से आठ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में ठेकेदार का अकाउंटेंट राहुल और उसका भाई रोहित ही मुख्य आरोपी निकले। वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों ने अपने एक दोस्त संजय को भी साथ लिया था। वहीं खास बात यह है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से आठ लाख की बजाय 24.41 लाख रुपये बरामद किए हैं। अब पुलिस की शक की सूई ठेकेदार की तरफ भी घूम गई है, चूंकि ठेकेदार ने वारदात के बाद पुलिस को सिर्फ आठ लाख रुपये से भरा बैग छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

यह था मामला
शिकायतकर्ता ठेकेदार सीताराम वासी स्टेशन एरिया नीलोखेड़ी ने थाना सिविल लाइन करनाल में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने साले उमेश कुमार वासी सेक्टर-आठ अर्बन एस्टेट करनाल के पास भट्टे पर लेबर की देखरेख का काम करता है। उसके साले उमेश ने भट्टे पर लेबर देने का काम लिया है और वह पहले भी एक बार लेबर को पैसे देने के लिए बिहार गया था और अब फिर वह भट्टे की लेबर को मजदूरी की पेमेंट देने के लिए बिहार जा रहा था।

विज्ञापन

 

उमेश के कहने पर अकाउंटेंट राहुल ने उसकी 16 अगस्त को करनाल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पटना, बिहार के लिए टिकट बुक कराई थी। राहुल को बिहार में लेबर की पेमेंट ले जाने की पूरी जानकारी थी। 16 अगस्त को करीब सुबह 10 बजे एक बैग में आठ लाख रुपये भरकर इनोवा गाड़ी में मकान नंबर-120 सेक्टर-आठ से रेलवे स्टेशन के लिए चले थे और इनोवा कार को राहुल चला रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो बाइक सवार दो आरोपी राहुल के हाथ में से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने दबोचा
जिला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यरत टीम ने 17 अगस्त को राहुल वासी हांसी चौक, गली नंबर-पांच, राहुल का बड़ा भाई रोहित व संजय वासी बस अड्डा करनाल के पीछे झुग्गी-झोपड़ी को गुप्त सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन के एरिया से गिरफ्तार किया। आरोपियों से 24.41 लाख रुपये की नकदी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

 

एक दिन पहले बनाई थी योजना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले तीनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम देने के बाद रुपयों को आपस में बांटना था। आरोपी राहुल द्वारा दोनों आरोपियों को पहले से ही सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी। वारदात से पहले भी आरोपी राहुल ने ही अन्य दोनों आरोपियों को सूचना दी थी। जिसके बाद पूर्व नियोजित तरीके से बाइक पर सवार होकर आरोपी रोहित व संजय आए और रुपयों से भरा लेकर मौका से फरार हो गए।


 

जिला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने आठ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार होने वाले मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं ठेकेदार से कम रुपये की शिकायत देने को लेकर पूछताछ की जाएगी। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed