फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तोल में खामी पर भड़के आढ़ती

तोल में खामी पर भड़के आढ़ती

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ढांड। अत्याधुनिक तकनीक पर बनाए गए सोलूमाजरा गांव के पास स्थित अदानी एग्रो के गोदामों (साईलोज) में ट्रक चालकों और आढ़तियों ने माप तोल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विरोध की वजह से रात एक बजे से विरोध के कारण साईलोज में तोल का कार्य ठप पड़ गया। किसी भी ट्रक चालकों ने ट्रक में लोड गेहूं का वजन नहीं होने दिया। इसके चलते गोदाम के अंदर व बाहर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई। इससे मंडी में होने वाले गेहूं का उठान कार्य भी प्रभावित हुआ और साथ में सड़कों पर यातायात भी असर पड़ा।
विज्ञापन

अदानी एग्रो के गोदामों में शुक्रवार आधी रात के बाद करीब एक बजे पूंडरी के डीग खरीद केंद्र से आढ़ती प्रवीण कुमार ने गेहूं से भरे ट्रक को भेजा था। प्रवीण कुमार के अनुसार गोदामों में ट्रक आने के बाद माल उतारने के बाद जब खाली ट्रक का मापतोल अदानी के कांटे पर करवाने गया तो खाली ट्रक का वजन 96.66 दिखाया गया और रसीद दे दी गई। जब रसीद ट्रक चालक को दी गई तो चालक ने शंका जाहिर होने पर दोबारा उसी कांटे पर खाली ट्रक का फिर वजन करवाया तो दोबारा ट्रक का वजन 95.55 दिखाया गया। जब ट्रक चालक ने इसका विरोध किया तो कांटे पर तैनात कर्मचारी ने कथित तौर पर सुविधा शुल्क की मांग की। इससे ट्रक चालकों में रोष फैल गया। इससे कांटे पर तैनात कर्मी वहां से फरार हो गया। रात के बाद ट्रक चालकों और आढ़तियों की ओर से रोष जाहिर करने का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। मामले की भनक लगने पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर गुस्साए ट्रक चालकों और आढ़तियों को समझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद भी आढ़ती व ट्रक चालक एक ही बात पर अड़े रहे कि इस हेराफेरी पर नकेल कसने के साथ दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आढ़ती संदीप कुमार, सुभाष, सतीश, अमन कुमार, ट्रक चालक व ट्रांसपोर्टर दिलबाग सिंह, बलविंद्र सिंह, जंगीर सिंह, प्रभजीत सिंह, संदीप, रणजीत सिंह, ऋषिपाल, साहब सिंह, कुलदीप सिंह, मालक सिंह, गुरदीप सिंह, पहल सिंह, बीरा राम, आनंद, गुरनाम, रणदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि एग्रो में पिछले कई दिनों से मापतोल के नाम पर भारी लूट मचाई हुई है। कंप्यूटर में खराबी आने के नाम पर ट्रकों का वजन कम दिखाकर गेहूं के कट्टों की संख्या को कम दिखाया जा रहा है। उनकी मांग है कि इससे पूर्व दिए गए गेहूं में निकाली गई कमी को भी पूरा करवाया जाए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने का पानी किया बंद
ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि एग्रो में उठे विवाद के साथ विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने एग्रो में बने शौचालय पर ताला लगाने के साथ पीने के पानी को भी बंद कर दिया गया। इससे चालकों के साथ आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंचे भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने आरोप लगाया कि एग्रो में गड़बड़ी ट्रक चालकों व आढ़तियों के साथ-साथ किसानों के साथ भी हो रही है। इससे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।


‘माप तोल को लेकर जो विवाद उठा है, उसे जिला कार्यालय पर ट्रांसपोर्टरों व ट्रकोें चालकों के साथ बैठक कर सुलझा दिया जाएगा। कंप्यूटर में खराबी आने के कारण परेशानी आई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।
- आरके सिंह, डीएम, एफसीआई, कुरुक्षेत्र

‘कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने के कारण माप तोल में अंतर आ रहा था। इससे शिकायत करने पर कंप्यूटर को तत्काल प्रभाव से ठीक करवा दिया गया है।’
- प्रदीप सभ्रवाल, मैनेजर, अदानी एग्रो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed