फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राजेंद्र ढुल बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

राजेंद्र ढुल बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान का आयोजन किया गया। इसमें एडवोकेट राजेन्द्र ढुल ने एडवोकेट सुरेन्द्र रांझा को 90 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

राजेन्द्र ढुल को 646 मततदान में से 364 और सुरेन्द्र रांझा को 274 वोट मिले। कुल 740 वकील मतदाताओं में से 646 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 8 वोट रद्द पाए गए। प्रधान पद के तीसरे उम्मीदवार कृष्ण कश्यप ने नामांकन से रिटायरमेंट ले ली थी। इसलिए शुक्रवार को सुरेन्द्र रांझा और राजेन्द्र ढुल के बीच चुनावी जंग हुई। इससे पूर्व उप प्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही सहमति बन चुकी है। इनमें सुरेश को उप प्रधान, कर्ण गौड़ एडवोकेट को सचिव, विक्रम नैन को सह-सचिव और गौरव शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना जा चुका है। सुबह मतदान का काम धीमे चला लेकिन दोपहर होते होते मतदान ने जोर पकड़ लिया। चुनाव अधिकारी आरके बिंदलिश, आर सी दूआ और शीशपाल मलिक ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। जीत की घोषणा होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


गुहला बार एसोसिएशन कारोचक फैसला
- टॉस के बाद बलदेव पूनिया बने 13वीं बार प्रधान
- छह छह माह दोनों उम्मीदवार रहेंगे प्रधान
गु़हला चीका। गुहला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशी राजवीर राणा और बारह बार अध्यक्ष रह चुके बलदेव पूनिया को बराबर मत मिले। बलदेव पूनिया व राजवीर राणा को 36-36 मत मिले। इसके बाद हुई टास में बलदेव पूनिया जीत गए। इसे छह माह के लिए प्रधान बनाया गया है। अधिवक्ता मेहर सिंह ढ़िल्लों को चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। इस पूरे चुनाव में कुल 74 मत थे। इसमें से 72 मत डाले गए। बार एसोसिएशन का चुनाव उस समय रोमांचिक हो गया जब प्रधान पद के दोनों उम्मीदवारों को बराबर के मत मिले। 72 मतों में से 36 मत राजवीर राणा को व 36 मत बलदेव पूनिया को मिले। इसके बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशियों ने बराबर के मत मिलने के बाद टास पर सहमति जता ली। इसमें फिर बलदेव पूनिया ने फिर बाजी मारकर 13वीं बार जीत का परचम फहराया। उपप्रधान पद पर सुरेंद्र हांडा ने 40 मत व अजय मेहता को 32 मत मिले। इसमें सुरेंद्र हांडा ने 8 मतों से जीत हासिल की। सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे लक्ष्मीनारायण को 37 मत और बलवीर सीड़ा को 35 मत मिले। इसमें लक्ष्मीनारायण ने 2 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर पहले ही सहमति हो जाने से अधिवक्ता जयप्रकाश को चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed