फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   काम वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

काम वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पार्टी में काम न कर टिकट मांगने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि अब हालात वे बन गए हैं जब पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। कुरुक्षेत्र में आयोजित हजकां कार्यकर्ता सम्मेलन में हजकां के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी पैलेस में पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र के हजकां कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बलकार सिंह पूंडरी, हरि सिंह नलवा, नफे सिंह बाल्मीकि, राकेश कंबोज, प्रदीप कतलडिया, संजय कादयान, बाबा बलदेव सिंह, मंगल पलवल, बाबू राम टाया सहित कईं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्र मोहन बिश्नोई ने बताया कि यह बैठक दो दिसंबर को सिरसा में होने वाली रैली के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में सातों जिलों को पांच जोन में बांटा गया है। इन जोन की कमेटी में जिलाध्यक्ष व हलका अध्यक्ष को भी जोड़ा गया है। बिश्नोई ने बताया कि वे अब तक सिरसा के 143 गांव का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा पूरे हरियाणा में भी रैली को लेकर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता इनेलो के कुशासन से तंग आ चुकी है। बिश्नोई के अनुसार इनेलो सत्ता में हो या विपक्ष में हो जनता पर हमेशा ही अत्याचार करती है। बिश्नोई ने रैली के बारे में बताते हुए कहा कि सिरसा के जिस मैदान में रैली आयोजित की गई है, उस मैदान को किसी भी पार्टी के नेता भर नहीं सके है, लेकिन हजकां इस मैदान को भरकर ही अपना एक अलग रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed