{"_id":"597394b84f1c1b02158b4670","slug":"91500746936-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित समाचार : रात को छात्र-छात्रा से कर रहा था बात, पड़ोसी युवक ने पीटा तो दोनों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित समाचार : रात को छात्र-छात्रा से कर रहा था बात, पड़ोसी युवक ने पीटा तो दोनों ने खाया जहर
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को छात्र-छात्रा से कर रहा था बात, पड़ोसी युवक ने पीटा तो दोनों ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। कस्बे की एक कालोनी में रात को एक छात्र व छात्रा आपस में बातचीत करते देख पड़ोसी युवक ने दोनों की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत छात्र व छात्रा दोनों घर से निकल लिए और रेलवे स्टेशन के पास दोनों ने जहर निगल लिया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर छात्र ने दम तोड़ दिया, जबकि छात्रा का का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
मामले के अनुसार, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र वीरवार की रात को छात्रा के घर के पास दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के एक युवक ने उनको बातचीत करते हुए देख लिया और उसने छात्र के साथ मारपीट कर दी। इससे आहत होकर छात्र व छात्रा शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में छात्र ने इस मामले की सूचना मोबाइल फोन से अपने मां को दी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें खोजने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। काफी देर के बाद छात्र व छात्रा स्टेशन पर मिल गए। छात्र के हाथ पर किसी तेज हथियार के निशान भी थे। इससे लग रहा था कि उसने अपनी कलाई की नस काटी हो। बाद में दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन छात्र को उसको अर्पणा अस्पताल में लेकर पहुंच गए। जहां पर शुक्रवार देर रात लगभग सवा 12 बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि शहर में पड़ोस के एक युवक ने मारपीट की थी। इससे आहत होकर छात्र व छात्रा ने रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। मृतक की मां नीलम की शिकायत पर घरौंडा निवासी युवक काटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कड़ा गिफ्ट करने गया था
घरौंडा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र छात्रा को गिफ्ट देने के लिए गया था। यह गिफ्ट उसके लिए कड़ा था। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उन्हें देख लिया और उनकी पिटाई कर दी। छात्र की मां का आरोप है कि दोनों बच्चों की पिटाई होने से वे सहम गए और डर के कारण जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।