फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9 एकड़ जमीन को हथियाने के लिए दो बेटों ने हथौड़े से सिर फोड़कर पिता की कर दी हत्या, नहर में फेंका शव।

9 एकड़ जमीन को हथियाने के लिए दो बेटों ने हथौड़े से सिर फोड़कर पिता की कर दी हत्या, नहर में फेंका शव।

Sat, 03 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
9 एकड़ जमीन को हथियाने के लिए दो बेटों ने हथौड़े से सिर फोड़कर पिता की कर दी हत्या, नहर में फेंका शव।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नौ एकड़ जमीन कब्जा करने के लिए दो बेटों ने हथौड़े से मारकर पिता की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नहर में उनके पिता के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगा दिए हैं लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। दोनों भाईयों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से हथौड़े और कपड़े आदि बरामद करेगी। बता दें कि आरोपी कुलदीप की पत्नी बबली ने सिविल लाइन थाने में 28 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसके जेठ ने उसके पति और उसके ससुर शक्ति सिंह का अपहरण कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फिर हत्या के मामले का खुलासा हुआ। ये दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। आरोपी संदीप हैफेड में कर्मचारी है और कुलदीप किसान है। इसके पिता शक्ति सिंह नंबरदार थे।
..........................................
अस्पताल में दाखिल था आरोपी
कुंजपुरा निवासी बबली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति संदीप पिछले कई दिनों से बीमार था। 24 अक्तूबर को वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हो गया। इसके बाद 27 अक्तूबर को उसके जेठ कुलदीप ने उसके पति की अस्पताल से छुट्टी करा दी। उसके पति को लेने के लिए उसका जेठ व ससुर शक्ति सिंह गए थे जो वापस नहीं लौटे। उसके जेठ व ससुर ने उसके पति का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

..........................................
अंबाला में मिली कार
मोहन लाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। सेक्टर-13 चौकी प्रभारी जितेंद्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने जांच की तो अंबाला के बस स्टैंड के समीप इन दोनों भाईयों की कार बरामद हुई, जिसकी सीट पर खून लगा हुआ था। इसके बाद सूत्रों की मदद से एक नवंबर को सेक्टर-8 से दोनों भाई कुलदीप और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों भाईयों से पूछताछ की तो इन्होंने अपने पिता की हत्या का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
कार में ही पिता के सिर पर मारा हथौड़ा
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि दोनों भाई संदीप व कुलदीप ने पिता की हत्या करने की प्लानिंग पहले ही की हुई थी क्योंकि उसके पिता ने अपनी जमीन उन्हें देने से मना कर दिया था। जब वे अस्पताल से वापस गांव में आ रहे थे कलवेहड़ी गांव के समीप छोटे बेटे ने कार में ही पीछे से अपने पिता शक्ति सिंह को पकड़ लिया और उसके सिर में हथौड़े से कई बार वार किया। जब उसके पिता ने दम तोड़ दिया तो उसके शव को नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप व संदीप की पिता शक्ति सिंह के साथ बनती नहीं थी। इससे पहले भी उन्होंने करंट लगाकर अपने पिता को मारने की कोशिश की थी लेकिन उस दौरान उसका पिता बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed