{"_id":"5f5fdbf58ebc3e6d317ba872","slug":"72-police-man-in-academy-and-6-employer-in-ig-offece-positive-karnal-news-knl44178241","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकादमी में 72 जवान और आईजी ऑफिस में छह संक्रमित, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकादमी में 72 जवान और आईजी ऑफिस में छह संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के 186 केस सामने आए हैं। इनमें सबसे लंबी कोरोना चेन मधुबन पुलिस अकादमी में बनी है, जहां 72 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए। बड़ी संख्या में संक्रमण को देखते हुए अकादमी के निदेशक ने परिसर में फिलहाल आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं आईजी आफिस के छह कर्मी भी संक्रमित मिले हैं, जिस कारण कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर सेक्टर-12 स्थित एसबीआई ब्रांच में कई कर्मी कोरोना पाजिटिव मिले हैं, जिसके कारण सुबह से बैंक बंद रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं को बाहर से ही निराश होकर लौटना पड़ा। डीसी ऑफिस में कार्यरत एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं कोरोना से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी है।
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन आम से लेकर खास तक सैकड़ों की संख्या में लोग इसकी जद में आ रहे हैं। इसमें कइयों को जान भी गंवानी पड़ रही है। गांव बांसा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग सांस में दिक्कत होने पर आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था। नौ सितंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 13 सितंबर को तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं घरौंडा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 9 सितंबर को बुखार, कमजोरी और 8-10 दिनों से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। 10 सितंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका बीपी अनियंत्रित था। 13 सितंबर को उनकी मौत हो गयी। वार्ड नंबर-13 निवासी 62 वर्षीय महिला को पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में नौ सितंबर को दाखिल कराया गया था 13 सितंबर को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-8 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को 8 दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। 10 सितंबर को केसीजीएमसी में दाखिल कराया गया था। 14 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 61941 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 55168 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 5643 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 76 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 1916 केस एक्टिव हैं तथा 3651 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
मधुबन पुलिस अकादमी, नंगला रोड, गंगाटेडी, गांव पधाना, आईटीआई चौक, बड़ा गांव, सेक्टर-13, शिव कॉलोनी ,हांसी रोड, काछवा, वसंत विहार, नसीब विहार,कुंजपुरा, सेक्टर-4, सेक्टर-5 ,सेक्टर-6, प्रेम नगर, चमन गार्डन, मॉडल टाउन, नमस्ते चौक ,कृष्णा नगर, सदर बाजार, मधुबन, उचानी, दुर्गा कॉलोनी, सेक्टर-9, बैंक कॉलोनी, तरावड़ी, असंध, गांधीनगर, बरसत, गांव चोरा, कालारम सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केस पाये गए।
विज्ञापन
मास्क का करें प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है तो वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके।