{"_id":"598897674f1c1bb01a8b45a6","slug":"71502123879-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीव्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रीव्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोग घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रीव्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोग घायल
इंद्री। लाडवा रोड पर गांव बटेड़ी के नजदीक ट्रक की चपेट में एक थ्री व्हीलर आने से थ्री व्हीलर सवार सभी लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद थ्री व्हीलर में सवार सभी छह लोगों को करनाल सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंद्री से गांव खानपुर को जा रहे एक थ्री व्हीलर में चालक के अतिरिक्त तीन महिलाएं व दो बच्चे सवार थे। जब ये लोग इंद्री से कुछ ही दूरी पर पहुंचें तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने थ्री व्हीलर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में थ्री व्हीलर के परखच्चे उड़ गए और ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक छोडक़र भाग गया। राहगिरों ने चोटिल लोगों को एबुंलेंस की मदद से इंद्री अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर चोटें लगने के कारण इन सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसआई दयानंद ने बताया कि ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोडक़र भाग गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।