फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अतिथि अध्यापकों की रैली में शामिल होंगे कच्चे कर्मचारी

अतिथि अध्यापकों की रैली में शामिल होंगे कच्चे कर्मचारी

Fri, 18 Jan 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों की रैली में शामिल होंगे कच्चे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच की कोर कमेटी की बैठक में अतिथि अध्यापकों की 20 जनवरी को जींद में होने वाली वादा निभाओ रैली का पुरजोर समर्थन करने का निर्णय लिया गया। मंच से जुड़े तमाम विभागों के कच्चे कर्मचारी इस रैली में शामिल होंगे।

हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को यह वादा किया था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को पहली कलम से पक्का किया जाएगा। चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तो दूर उन्हें नौकरी से निकालने का अन्याय पूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच प्रदेश सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों की नौकरी का नियमतीकरण करें, ताकि उन्हें पक्का रोजगार और सम्मानजनक मानदेय मिल सके। राज्य महासचिव संजय मुंडे ने कहा हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच, हरियाणा प्रदेश में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों का नेतृत्व करता है। अन्य कच्चे कर्मचारियों की भांति हरियाणा प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि अध्यापक भी मंच का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा 20 जनवरी को अतिथि अध्यापकों द्वारा जींद की जा रही वादा निभाओ रैली का हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच पुरजोर समर्थन करता है और प्रदेश के सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों से अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचकर, एकजुटता का परिचय दें। संजय मुंडे ने यह भी कहा कि विभिन्न विभागों मे भर्ती के लिए जारी किए गए सभी विज्ञापन हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से रद्द कर नए सिरे से 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण को ध्यान में रखते हुए भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करें, क्योंकि जारी किए गए विज्ञापनों में कही भी 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण का जिक्र नहीं है। यदि सरकार मौजूदा विज्ञापनों के तहत भर्ती कर लेती है तो सवर्ण वर्ग यानी जाट, ब्राह्मण, महाजन, पंजाबी आदि वर्गों से संबद्ध रखने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर पढ़े लिखे बेरोजगार युवा उनके हक से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा हरियाणा कच्चा कर्मचारी मंच कच्चे कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश के हरेक वर्ग के साथ न्याय की मांग करता है। मीटिंग में राज्य कोषाध्यक्ष अनूप ढिल्लो, संगठन सचिव हवा सिंह तंवर और प्रेस प्रवक्ता महावीर सिंह पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed