फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा सरकार : तंवर

लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा सरकार : तंवर

Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा सरकार :  तंवर
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकार : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। तंवर ने कहा कि देश इन दिनों अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। यहां पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी लोकतंत्र को खतरा बताया है और आजादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। तंवर ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। न्यायपालिका में जिस तरह से सरकार हस्तक्षेप कर रही है, उससे देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कथित सवाल पूछने वाले छात्र नेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री एक छात्र के सवाल से डर रहे हैं। आने वाले दिनों में जब लाखों लोग मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे, तब मुख्यमंत्री कहां जाएंगे। प्रश्न पूछने वाले छात्र को गिरफ्तार करना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने करनाल, इंद्री, निसिंग क्षेत्र का भी दौरा किया और दर्जनों सभाओं को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा कुशासन के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम तेज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिसार और चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न तो मीडिया स्वतंत्र है और न ही कार्यपालिका। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। मजहब और जाति के नाम पर जहर फैला रही है। जिससे देश की एकता प्रभावित होगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ चेयरमैन डॉ. सुनील पंवार, वरिष्ठ नेता कृष्ण शर्मा बसताड़ा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. खजान सिंह, रामशरण भोला, वरिष्ठ नेता देशराज गाबा, पराग गाबा, दयाल सिंह सिरोही, मेहर सिंह राणा, प्रशांत अरोड़ा, भगवंत सिंह बांबा, कर्म सिंह भुक्कल, प्रदेश पदाधिकारी राजेश कक्कड़, श्रवण कुमार, संतोष कैरालिया, पवन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


पूरा प्रदेश सवाल पूछेगा, किस किस को जेल भेजोगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल किया कि किस-किस को सवाल पूछने पर जेल में भिजवाओगे। विरोध करने पर कितने लोगों पर लाठी चलवाओगे। जब पूरा प्रदेश आपसे सवाल पूछेगा तो आप कितने लोगों को जेल में भिजवा पाओगे। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ता द्वारा पंचकूला में एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाने पर उसे जेल भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और कांग्रेस उस एनएसयूआई कार्यकर्ता के साथ है, जिसने मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की हिम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed