{"_id":"5a4e731f4f1c1bf61b8b6baf","slug":"41515090719-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़कर घास के कण पड़ौसी के घर पहुंचे चल गई लाठी और गंडासियां, पांच किशोरियों समेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़कर घास के कण पड़ौसी के घर पहुंचे चल गई लाठी और गंडासियां, पांच किशोरियों समेत
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा से उड़कर घास के कण पड़ोसी के घर गिरे, दो परिवारों में मारपीट, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। (करनाल)
गांव बल्हेड़ा में पड़ोसी के घर में घास के कण उड़कर जाने पर दो परिवारों के बीच कहासुनी और हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में पांच किशोरियों सहित आठ लोग घायल हो गए जिसमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते करनाल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एक परिवार पर दूसरे परिवार द्वारा हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है।
जानकारी मुताबिक गांव बल्हेड़ा निवासी नाजिर और इंतजार परिवार के साथ खेती करते हैं। वीरवार को नाजिर के घर के सदस्य घास काट रहे थे। हवा के कारण घास के कण साथ लगते साबिर के मकान में जा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि साथ लगते मकान मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नाजिर और इंतजार के परिवार पर लाठी, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। घटना में महिला सहीदा, हरजाना, मान्नों, किशोरी शबनम, पुरकाना, बिल्लो, तोसीना और गुलशना गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को घरौंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने शबनम और तोसीना की हालत गंभीर देखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
एक दिन पहले भी किया था हमला : पीड़ित
बल्हेड़ा निवासी नाजिर और इंतजार ने बताया कि बुधवार को भी हमलावरों ने उनके परिवार पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने घरौंडा पुलिस को की थी। मामले की जांच को लेकर थाना प्रभारी ने परिजनों को वीरवार को थाने में बुलाया था। जब परिजन थाने में पहुंचे तो पीछे से हमलावरों ने घर में अकेली महिलाओं और लड़कियों पर तेजधार हथियारों और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें तीन महिलाएं और पांच किशोरियां गंभीर रूप से घायल हुई। घायल अवस्था में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस गांव में घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव बल्हेड़ा में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।