फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Quarter-final matches conclude; 10 teams in the semi-finals.

Karnal News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न, 10 टीमें सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Quarter-final matches conclude; 10 teams in the semi-finals.
राष्ट्रीय हाॅी प्रतियोगिता के दाैरान बाॅल को गोल पोस्ट की ओर से लेजाता न्यू  आर्मी स्कूल का ​खि
करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन सोमवार को कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम में किया गया। कड़े मुकाबलों के बाद अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में कुल 10 टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल के अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए द आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। इसी वर्ग के एक अन्य मैच में सनबीम स्कूल ने इंडियन स्कूल ओमान को 1-0 से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में श्री राम विद्या मंदिर हरिद्वार ने एकतरफा मुकाबले में प्रिंस अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन को 8-1 के भारी अंतर से पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली को 5-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधन कमेटी के सदस्य अजय बंसल व अंकित बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देशभर से पहुंची 26 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
पेनल्टी कॉर्नर के दौरान हादसा, खिलाड़ी के माथे से बहा खून
ओपी जिंदल स्कूल और द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली के बीच खेले गए अंडर-17 मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच घमासान चल रहा था। इसी बीच ओपी जिंदल स्कूल को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। खिलाड़ी ने गोल पोस्ट की तरफ गेंद को हिट किया। गेंद आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी के माथे पर जा लगी। शुरुआत में लगा कि गेंद खिलाड़ी के फेस गार्ड पर लगी है, लेकिन जब उसने गार्ड उतारा तो माथे से खून बह रहा था। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर खून को रोका। घाव गहरा होने के कारण खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।




सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

अंडर-14: ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़, सनबीम स्कूल बलिया।
अंडर-17: संजीवन पब्लिक स्कूल कोल्हापुर, सनवे स्कूल रामपुर (यूपी), एसजीजीएस जी खालसा अकादमी अमृतसर, वेल्स विद्यालय स्कूल।

अंडर-19: सचिदानंद स्कूल तमिलनाडु, श्री राम विद्या मंदिर हरिद्वार, चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल पानीपत, ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़।



आज होंगे सेमीफाइनल, 14 को खिताबी भिड़ंत
प्रतियोगिता के सभी नॉकआउट मुकाबले अब अंतिम दौर में हैं। मंगलवार को कैलाश गांव के हॉकी स्टेडियम में सभी आयु वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि 14 अक्तूबर को सभी आयु वर्ग के फाइनल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed