{"_id":"69430142e6d7c328640fc17a","slug":"30-people-donated-blood-for-thalassemia-patients-karnal-news-c-18-knl1018-803713-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए 30 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए 30 लोगों ने किया रक्तदान
Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रेडक्रास सोसायटी में अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रास सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला रेड क्रॉस कार्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग रहा। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र दिए गए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव कुलबीर ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों में खून की कमी न हो इसके लिए शिविर का आयोजित किया गया। नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि रक्तदान से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि कई बीमारियों से बचाता है। मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी व कर्मचारियों सहित नागरिक अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।
दूसरी बार किया रक्तदान
तरावड़ी से रक्तदान करने आईं कशिश ने बताया कि बीपी की परेशानी रहती है इसलिए रक्तदान करने आई हैं ताकि शरीर स्वस्थ रहे। कशिश ने कहा कि यह उन्होंने दूसरी बार रक्तदान किया है।
जरूरतमंद की जाना बचाना जरूरी
जबाला से रक्तदान करने आए रोहित ने बताया कि पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई उद्देश्य नहीं, लेकिन यही आशा है कि उनका किया रक्तदान किसी के काम आ सके और किसी की जान बच सके।
विज्ञापन
बीमारी से होता है बचाव
बीजना से विकास पंवार ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार रक्तदान किया है। सेहत अच्छी रहे और बीमारियों से बचाव हो पाए इसलिए रक्तदान करते आ रहे हैं। हर साल कम से कम एक बार रक्तदान करने की इच्छा है।