फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 lakh froud on the name of abroad sending

विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
30 lakh froud on the name of abroad sending
विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मधुबन पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंजोगढ़ी निवासी गुरकिरत ने बताया कि पंजाब के मोहाली निवासी अमनप्रित सिंह ने उनको अमेरिका भेजने के लिए 30 लाख की डिमांड की थी, जिसकी आधी राशि 2019 में दे दी थी। उसके बाद अमनप्रित ने उसे दिल्ली से मैक्सिको भेजा। जहां आरोपी का भाई मिला ओर उसने उसे पिस्तौल की नोक पर दीवार पार करा अमेरिका भेज दिया। जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसको जेल से छुड़वाने के लिए उसके पिता से 15 लाख रुपये की मांग की गई। उसके पिता ने अमृतलाल की पत्नी गुरविंद्र कौर को 15 लाख रुपये दे दिए। शिकायत के अनुसार उसके पिता से आरोपियों ने वकील करने और अन्य कागजातों के लिए लाखों रुपये हड़प लिए। जब आरोपियों से पैसों की डिमांड की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहाली निवासी अमनप्रित सिंह चीमा, कर्मपाल चीमा और गुरमिंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि गांव गंजोगढ़ी निवासी गुरकिरत सिंह की शिकायत पर विदेश भेजने व जान से मारने की धमकी देने पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed