फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.98 lakh rupees cheated in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 2.98 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
2.98 lakh rupees cheated in the name of sending abroad
- मोहाली की इमीग्रेशन फर्म के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑस्ट्रेलिया में विजिटर वीजा दिलाने के नाम पर 2.98 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना तरावड़ी पुलिस ने मोहाली स्थित साई एंजल ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी सग्गा गांव, तहसील नीलोखेड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे विवेक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए वर्ष 2024 की मार्च-अप्रैल में साई एंजल ग्रुप सेक्टर-78 मोहाली से संपर्क किया था। फाइल लगवाने के एवज में उन्होंने आरोपी इमीग्रेशन एजेंट को 2,98,000 रुपये दिए थे, जिनमें से 88,000 यूपीआई के माध्यम से महिंद्र सिंह के नंबर पर ट्रांसफर किए गए। 30,000 नकद दस्तावेजों के लिए दिए गए। इनमें आईटीआर, गोल्ड वैल्यूएशन रिपोर्ट, प्रॉपर्टी वैल्यूएशन आदि। 10,500 रुपये एम्बेसी फीस डेबिट कार्ड से जमा करवाई गई और 1.80 लाख नकद फंड के ब्याज के लिए दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंट ने वादा किया था कि फाइल लगने के 28 दिन के भीतर वीजा मिल जाएगा वरना पूरी राशि लौटाई जाएगी। लेकिन 9-10 महीने बीत जाने के बाद भी न तो वीजा मिला और न रुपये वापस हुए। कई बार मांगने पर ईमेल के माध्यम से 120 दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया गया लेकिन वह समय भी बीत गया। बाद में पता चला कि उक्त इमीग्रेशन फर्म के पास कोई लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed