फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.70 lakhs cheated in the name of getting a job

Karnal News: नौकरी लगाने के नाम पर 2.70 लाख ठगे

Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
2.70 lakhs cheated in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के सेक्रेटरी से सेटिंग की बात कहकर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.70 लाख रुपये ठग लिए। घरौंडा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में मोहाली के गोविंदगढ़ निवासी रोशनपुरी ने बताया कि गांव कोहंड निवासी सुभाष उसका साला है। उसने समालखा निवासी आरोपी नीरज त्यागी, सचिन त्यागी, प्रयास त्यागी से मिलवाया था। आरोपियों ने बातों में बताया था कि दिल्ली स्टेट कॉपरेटिव बैंक दिल्ली में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी निकली हुई है। वहां पूर्व सीएम केजरीवाल के मिश्रा सेक्रेटरी है। उसके साथ उनकी पूरी सेटिंग है।
विज्ञापन

उन्होंने 50 से 60 युवाओं को नौकरी लगवाया है। आरोपियों ने उससे नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। वह उनकी बातों में आ गया और उसने अपने बेटे गुरसेवक की नौकरी की बात आरोपियों से कर ली। आरोपियों को उसने अलग अलग समय में 2.70 लाख रुपये दे दिए लेकिन उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी। उन्होंने उसे एक बैंक का चेक दिया था। वह भी बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed