फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2436 students took NMMSS exam at nine centers.

Karnal News: नौ केंद्रों पर 2436 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएसएस की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
2436 students took NMMSS exam at nine centers.
- पास होने वालों को मिलेगी 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति, 10.67 प्रतिशत रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 2436 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) की परीक्षा दी। जिले में बने नौ परीक्षा केंद्रों पर 2699 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा देनी थी। इसमें से 89.33 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी जबकि 10.67 प्रतिशत नदारद रहे। इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विदित हो कि छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत हर वर्ष यह परीक्षा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जाती है। सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर दो बजे समाप्त हुई। इससे पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर साढ़े 10 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश शुरू कर दिया और परीक्षा के समय से पांच मिनट पूर्व गेट बंद हो गया था।
विज्ञापन

विदित हो कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्रवृत्ति केवल आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है। यदि वे परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें 12वीं तक की पढ़ाई करने तक हर माह 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लिखित परीक्षाएं हुईं
एनएमएमएसएस के लिए एक लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित हुईं। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का रहा। जिसमें एक-एक अंक के 90 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए। दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण का रहेगा, इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहे।

इन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्र
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-13, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड के पीछे, गुरु नानक खालसा स्कूल, बस स्टैंड के नजदीक, जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड, एसडी बाल मंदिर स्कूल राम नगर, एसडी कन्या स्कूल रेलवे रोड, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड स्कूल परीक्षा केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed