फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बड़सालू गांव भी आया जगमग योजना के विरोध में

बड़सालू गांव भी आया जगमग योजना के विरोध में

Sun, 21 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बड़सालू गांव भी आया जगमग योजना के विरोध में
अब गांव बड़सालू भी आया जगमग योजना के विरोध में, दो फरवरी को प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव बड़सालू में बिजली निगम की जगमग योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने जगमग योजना का बहिष्कार करते हुए उसे ठुकराने का ऐलान किया। इसी ऐलान के साथ साथ ग्रामीणों ने इस योजना के विरोध में दो फरवरी को प्रस्तावित करनाल में प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। आयोजित पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता मान सिंह बड़सालू ने की। वहीं भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, जिला संरक्षक महताब सिंह कादियान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, जिला महासचिव सतपाल सिंह बड़थल, वरिष्ठ किसान नेता रोशन लाल बड़थल ने किसान मजदूर पंचायत में संबोधित किया।
प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आय व रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में विफल हो रही है। किसान व मजदूर आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर हो रहे है। ऐसी स्थिति में इस तरह की मंहगी योजना को लागू किया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, ग्रामीण किसान मजदूर को संपूर्ण कर्ज मुक्ति देने और 60 साल के बाद किसान मजदूर को पांच लाख रुपये पेंशन देने सहित पांच लाख रुपये का मेडीक्लेम देने तक किसान मजदूर आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मलखान सिंह मैहला, सेवाराम, मान सिंह, अंतराम, रामशरण, हरकेश, इंद्र सिंह वर्मा, रणबीर सिंह, संदीप कुमार रिंकू, रमेशचंद, रघुबीर सिंह, पुन्नु राम, मलखान खानी, पुरुषोतम प्रजापति, मान सिंह, हंसराज, बीरसु राम, विनोद कुमार, रामकिशन, जय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन को लेकर दिया न्यौता
जुंडला। जगमग योजना के विरोध में दो फरवरी को सीएम सिटी में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किए जाने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने ग्रामीणों को न्योता देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष यशपाल राणा औगंद ने गांव गुल्लरपुर का दौरा करके किसानों को प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की गई। इस दौरान सतबीर सिंह, सुंद्रा राम, नाथूराम, रामफल, बीराराम, मेवा राम, बीरबल सिंह, देवचंद, मामचंद, शिंद्र, राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed