{"_id":"5a550ac04f1c1b09788b7775","slug":"21515522752-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के किये चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के किये चालान
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिला पुलिस ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के आदेश पर अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए। अभियान के दौरान बस स्टैंड चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक हरिकिशन, एएसआई. जयपाल और संबंध हेल्थ फाउंडेशन से डॉ. सोमील रस्तोगी और जमुना प्रसाद ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पादों बेचने वाले 7 व्यक्तियों के चालान काटे। इनमें से चार व्यक्ति पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान कर रहे थे और तीन व्यक्ति बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे। इन सभी से 1100 रुपये जुर्माने के रूप में लिए गए। इसी प्रकार जिला पुलिस द्वारा पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया और बस स्टैंड, पार्कों, रेलवे स्टेशनों, न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय और मार्केट आदि में धूम्रपान करने और बिना चेतावनी तंबाकू उत्पादों को बचने वाले करीब 100 से अधिक व्यक्तियों के चालान किए गए।