फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आंधी और बारिश से ब्लैक आउट, कहीं 12 घंटे तो कहीं 1

आंधी और बारिश से ब्लैक आउट, कहीं 12 घंटे तो कहीं 1

Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश से ब्लैक आउट, कहीं 12 घंटे तो कहीं 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
रविवार रात को आई तेज आंधी और बारिश के कारण जिलेभर में ब्लैक आउट की स्थिति रही। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे गिरने के कारण पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद रही। आधे से ज्यादा शहर में पूरी रात तक बिजली गुल रही है, वहीं कुछ ऐसे इलाके हैं, जिनमें दोपहर तक बिजली सुचारू हो सकी। बिजली गुल होने के कारण लोगों को 12 से 18 घंटे तक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। वहीं, सेक्टर-7 के एक मकान में बिजली गिरने से घर में रखा फर्नीचर और बिजली के उपकरण जल गए। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

पूरी रात लाइन रही गुल, लोग हुए परेशान
आंधी आने से ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात लाइट नहीं रही। वहीं शहर में मेरठ रोड स्थित 33 केबी पॉवर हाउस के क्षेत्र में, ओल्ड सिटी में पूरी रात लाइट नहीं रही। इसी प्रकार बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र में रात को तीन घंटे लाइट गुल रही। इसकी प्रकार सेक्टर-6 क्षेत्र में भी तीन से चार घंटे लाइट नहीं रही। सेक्टर-8, 13, बसंत विहार, उचाना गांव आदि क्षेत्र में आधी रात के बाद लाइट आई। पूरा दिन बिजली कर्मी लाइट दुरुस्त करने में जुटे रहे। एनडीआरआई फीडर, रामनगर में भी सारी रात बिजली नहीं आई। इसी प्रकार के हालात असंध, घरौंडा, नीलोखेड़ी और तरावड़ी कस्बों में रहे। इस बारे में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धर्म सुहाग का कहना है कि सभी जगहों पर बिजली सुचारु की जा चुकी है। आंधी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सड़कों पर पड़े रहे टूटे हुए पेड़ वाहन चालक हुए परेशान
तेज आंधी और तूफान के कारण सड़कों के किनारे खड़े पेड़ गिर गए और रास्ता बंद हो गया। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने ही पेड़ों को काटकर साइड में किया, जिसके बाद रास्ता साफ हुआ। कई जगहों पर तो वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर के बाद तक प्रशासन के कर्मचारी और बिजली निगम के कर्मचारियों ने पेड़ों को रास्ते से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में हुआ जोरदार धमाका, पड़ोसियों ने बताया बिजली गिरी है
सेक्टर-7 निवासी कमला देवी ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह घर बैठे हुए थे। उसका बेटा काम पर गया हुआ था और बहू रसोई में खाना बना रही थी। जब आसमान में बिजली चमकने लगी तो उसने बच्चों को अपने पास आने को कहा। बच्चे जैसे ही सीढ़ियों की ओर बढ़े तो अचानक जोरदार धमाका हुआ। उन्हें लगा की रसोई में सिलेंडर फट गया है। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर की ओर दौड़ पड़े और सभी को घर से बाहर निकाला। पड़ोसियों ने बताया की आसमानी बिजली पड़ी है। घर पर बिजली गिरने से बेड, एलइडी टीवी, फ्रीज, पंखा, ड्रेसिंग टेबल व बिजली के सभी उपकरण जल गए। दीवार में कई जगहों पर दरार आ गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए। पीड़ित परिवार को सरपंच के घर पर जाकर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed