फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते हैं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, विभाग ने बढ़ाया एक ओर दिन

विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते हैं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, विभाग ने बढ़ाया एक ओर दिन

Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते हैं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, विभाग ने बढ़ाया एक ओर दिन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उनके मोबाइल नंबर पर विभाग द्वारा डॉक्यूमेेंट वेरिफिकेशन का मैसेज भी भेज दिया है। दूसरी ओर उच्चतर विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक दिन बढ़ा दिया है।
अब 10 जुलाई तक विद्यार्थी अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को कॉलेज में अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा। विद्यार्थियों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराई तो उन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा। इस लिए विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना बहुत जरूरी है। शनिवार सुबह ही कॉलेज विद्यार्थी प्रोविजनल लिस्ट देखने के लिए पहुंच गए। जिन विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक है उन्हें दाखिले को लेकर चिंता सता रही है। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद 13 जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में कोर्स वाइज बनाई गईं हैं कमेटियां, इनसे संपर्क करें
राजकीय महिला कॉलेज की प्राचार्य कुलविंद्र कौर ने बताया कि कॉलेज में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय व राजकीय महिला कॉलेज ममें कोर्स वाइज कमेटियों का गठन किया गया है। ताकि विद्यार्थी दाखिले संबंधित जानकारी उनसे प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है, वहीं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीख 9 जुलाई से 10 जुलाई कर दी गई है। क्योंकि 8 जुलाई को रविवार है। इस लिए विभाग ने यह फैसला लिया है।
-डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed