{"_id":"5a6390994f1c1b74268b579e","slug":"181516474521-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर और संघ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर और संघ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें मनवाने के लिए आशा वर्कर और संघ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
आशा वर्कर यूनियन की ओर से शनिवार को ब्लाक घरौंडा की आशा वर्कर्स ने तीसरे दिन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान सुरेश देवी ने की और संचालन ब्लाक सचिव ममता शर्मा ने किया। इस दौरान सुदेश रानी ने कहा कि हरियाणा सरकार सबके लिए स्वास्थ्य के नाम से नई स्वास्थ्य नीति लेकर आ रही है, जिसमें देश के सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा करने तथा स्वास्थ्य के नाम पर 0.5 प्रतिशत नया कर लगाने तथा निजी अस्पतालों में लोगों का इलाज करवाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि नई स्वास्थ्य नीति सबके लिए स्वास्थ्य नीति न होकर सारी जनता से पैसा ऐंठने का काम है। घरौंडा ब्लाक की प्रधान सुरेशो देवी ने कहा कि 25 जनवरी तक धरना जारी रहेगा। 27 से 29 जनवरी तक आशा वर्कर राज्य स्तरीय हड़ताल पर रहेंगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहमार, सचिव कृष्ण शर्मा, ब्लाक प्रधान रोशन गुप्ता, सचिव जयपाल, जगमाल सिंह, शिव कुमार, सुरेश रसीन, बलकार सिंह, सीटू के जिला सचिव जगपाल राणा, प्रोमिला, रूपा, संतोष, सुमन सुभरी, रीना, अनीता, राजरानी, सुनीता, सीमा और कांता मौजूद रही।
जेल भरो आंदोलन को लेकर कर्मचारी महासंघ ने कसी कमर
करनाल। जेल भरो आंदोलन को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक कर्ण पार्क में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा ने की। इस दौरान राणा ने कहा कि 30 जनवरी के जेल भरो आंदोलन के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। हर विभाग में कर्मचारियों से संपर्क किया गया है। जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा और सरकार को मांगें मानने के लिए विवश कर देगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों की मांग है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा राशन वितरण प्रणाली को सर्वव्यापी बनाया जाए। सरकार बेरोजगारी को खत्म कर स्थाई रोजगार दे। इस अवसर पर जिला सचिव हरिचंद सैनी, माईचंद शर्मा, श्रीराम शर्मा, बलबीर, बलजीत शर्मा, राकेश गौतम, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र यादव, गुरमीत सैनी, दीपक रोहिला और कृष्ण चंद आदि मौजूद रहे।
वेलफेयर संघ का धरना पांचवें दिन भी जारी
करनाल। एआई वर्कर वेलफेयर संघ का धरना शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। वर्करों ने नारे लगाकर सरकार को जमकर कोसा। प्रदेश अध्यक्ष विकास बांगड़ व महासचिव बलजिंदर कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने निश्चित तिथि तक हमारी बात नहीं मानी तो यह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये सभी एआई वर्कर साल 2011 से पशुपालन विभाग में एक एनजीओ के माध्यम से मादा पशुओं में कृत्रिम गर्भधारण, प्राथमिक उपचार व पशु पोषण का कार्य करते थे। इसके साथ-साथ विभागीय कार्यों जैसे टीकाकरण, मिल्क रिकॉर्डिंग, पशु गणना आदि में भी सहयोग करते थे। लेकिन साल 2016 में अनुबंध समाप्त होने पर सभी एआई वर्कर बेरोजगार हो चुके हैं। सरकार से मांग की गई कि वर्करों को विभाग में शामिल कर रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर उपप्रधान रणजीत हुड्डा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, सहसचिव देवेंद्र कुंडू, कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्योराण, विजय और मायाराम आदि मौजूद रहे।