{"_id":"5a395cfa4f1c1b76678c28e5","slug":"161513708794-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी स्थित दुकान से दूसरी बार फ्रूट की पेटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी स्थित दुकान से दूसरी बार फ्रूट की पेटियां चोरी
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी स्थित दुकान से दूसरी बार फ्रूट की पेटियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नई सब्जी मंडी स्थित कमल फ्रूट एजेंसी में माह में दूसरी बार चोरी हो गई। चोर फ्रूट की पेटियां उठाकर ले गए। पूरी घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक का आरोप है कि वह सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखा चुका है, लेकिन पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस को दी शिकायत में दुकान के मालिक साहिल ने बताया कि 11 नवंबर को चोर उसकी दुकान से कार में सेब व अनार की पेटियां चोरी कर ले गए थे, जिसकी उन्होंने सेक्टर-4 चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज ही नहीं किया, इसके एक महीने बाद 12 दिसंबर को दोबारा चोर फिर से सेब व अनार पेटियां चोरी कर ले गए। वहीं, इस बारे में सेक्टर-4 चौकी प्रभारी जसविंद्र ने बताया कि चोरी की शिकायत आते ही मामला दर्ज कर लिया था, अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरे मामले में कर्ण विहार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में हरि सिंह ने बताया कि वह कर्ण विहार स्थित प्रॉपर्टी डीलर है। वह सोमवार को रोजाना की तरह अपना ऑफिस रात को बंद करके घर गया था और सुबह जब वह ऑफिस आया तो दरवाजा टूटा था। आफिस से एक एलईडी, एक होम थियेटर, नकदी व अन्य सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।