फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 lakh froud on the name of abroad sending

अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
16 lakh froud on the name of abroad sending
अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरड़ निवासी पलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रिंस पाल बेरोजगार था। उसके भांजे दविंद्र पाल के पास एजेंट अजय डेनियल व रीना डेनियल का आना-जाना था। उन्होंने विदेश में काम दिलवाने का झांसा देकर बेटे प्रिंस पाल व उसके साले के लड़के कर्णदीप सिंह को अमेरिका भेजने की बात कही। इसके लिए 10 लाख रुपये मांगे। अक्टूबर 2017 में उसने दरड़ में अपने घर पर अजय डेनियल को 4 लाख रुपये नकद व दोनों लड़कों के पासपोर्ट दिए। 22 दिसंबर 2017 को 1 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा करवाए। 28 दिसंबर 2017 को 2 लाख 20 हजार रुपये पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रांच से जमा करवाए। 12 जनवरी 2018 को 1 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा करवाए। इसके बाद 28 मार्च 2018 को 3 लाख रुपये फिर आईसीआईसीआई बैंक में जमा करवाए। इसके बाद 1 लाख 70,000 हजार रुपये मई 2018 में दिए गए। वहीं 3 लाख 10 हजार रुपये नकद दिए। 24 दिसंबर 2017 को प्रिंस पाल व कर्ण दीप सिंह को दिल्ली से जहाज थाईलैंड ले गया। वहां कार में थाईलैंड से कंबोडिया ले गया। इसके बाद वहां दोनों युवकोकं को धमकियां देने लगा कि मां-बाप से बात कर और पैसे मंगवाओ। जब पता चला कि हमारे साथ धोखा हो रहा है तो 1 माह बाद टिकट भिजवाकर दोनों को वापस भारत बुला लिया। अब रुपयों की मांग की तो बच्चों को जान से मरवाने की धमकियां दे रहे हैं। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाजियाबाद निवासी अजय डेनियल व रीना डेनियल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed