फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम के हाथों बदला करनाल का इतिहास, गेट हो गए महाभारत के पात्रों के नाम

सीएम के हाथों बदला करनाल का इतिहास, गेट हो गए महाभारत के पात्रों के नाम

Mon, 01 Jul 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीएम के हाथों बदला करनाल का इतिहास, गेट हो गए महाभारत के पात्रों के नाम
सीएम के हाथों बदला करनाल का इतिहास, गेट हो गए महाभारत के पात्रों के नाम
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों करनाल के गेटों का इतिहास बदल गया। अब इन सभी गेट की पहचान महाभारत के पात्रों के नाम से होगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने रविवार को पंचायत भवन परिसर में जिले में करीब 95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किए। सीएम ने अधिकारियों को पहले आत्म मनोहर मुनी जैन महाराज द्वार का शिलान्यास करवाने को कहा। लेकिन अधिकारियों को जानकारी नहीं थी कि किस पर्दे के पीछे कौन से प्रोजेक्ट का बोर्ड लगाया गया है। उलझन में अधिकारी उन्हें सबसे पहले की बजाया पीछे ले गए। सीएम ने जब डोर को खींचकर शिलान्यास किया तो वहां पर मुनि महाराज द्वार के बजाए पीएचसी सग्गा के शिलान्यास का बोर्ड लगा था। ऐसा देखकर सीएम ने गर्दन हिलाई और एक के बाद एक करके छह शिलान्यास व तीन उद्घाटन किए।

सीएम मनोहर ने करीब 3.96 करोड़ रुपये की लागत से बने सात गेटों व दो सड़कों का उद्घाटन किया। नगर निगम द्वारा तैयार महाभारत काल के पात्रों में कृष्ण द्वार, कर्ण द्वार, सहदेव द्वार, भीम द्वार, नकुल द्वार, युधिष्ठर द्वार, अर्जुन द्वार को बनाए रखने पर 80 लाख 70 हजार रुपये की लागत आई है। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रुपये की लागत से गांव बांसा से जुंडला तक की 6.13 किलोमीटर सड़क व करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से गांव जुंडला से कतलाहेड़ी तक की दो किलोमीटर सड़क का भी उद्घाटन किया। इनके अलावा 91 करोड़ के 6 विकास कार्यों का सीएम ने किया शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed