{"_id":"5a64dab34f1c1b8f268b5a0e","slug":"151516559027-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से किसान की मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
फुरलक रोड पर सब्जी बेचकर गांव आ रहे बाइक सवार किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल ट्रामा सेंटर भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक रविवार अल सुबह फुरलक निवासी सरूप का बेटा रामपाल (45) सब्जी बेच कर बाइक से अपने गांव वापिस जा रहा था। उपली मोड़ के पास किसी अज्ञात पिकअप गाड़ी ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ की। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि गांव उपली मोड़ के पास एक बाइक सवार को किसी अज्ञात पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।