फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   144 people of Gharaunda got property certificates

Karnal News: घरौंडा के 144 लोगों को मिले संपत्ति प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
144 people of Gharaunda got property certificates
117....लाभार्थी को  संपति प्रमाण पत्र देते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। संवाद - फोटो : credit

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण एवं संपत्ति प्रमाणपत्र वितरण समारोह में एसडीएम ने दो नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लालडोरा के 134 लाभार्थियों को संपत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बहुत परियोजनाएं हैं। मौके पर नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता मौजूद रहे। एसडीएम राजेश सोनी ने मनोनीत पार्षद अनिल जावा और सतीश जांगड़ा को शपथ दिलाई। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि लाल डोरा की 4400 संपत्ति चिन्हित हुई हैं, इनमें से अब तक मालिकाना हक के लिए 250 ने आवेदन किया है। उन्होंने धर्मपाल, अजीत, धर्म सिंह, घनश्याम, राजेंद्र कौर, बाबू राम और रोशनलाल सहित 144 को संपत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए, जिससे उन्हें मालिकाना हक मिल गया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता,नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा,सभी वार्डो के पार्षद, शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed