फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14 new corona positive arrived

कोरोना के 14 नए केस आए, अमृतधारा अस्पताल से बनी कोरोना की नई चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
14 new corona positive arrived
आईटीआई चौक स्थित अमृतधारा माई हास्पिटल से जिले में कोरोना की नई चेन बन गई है। बुधवार को जिले में 14 केस सामने आए। इनमें से नौ कोरोना पॉजिटिव अमृतधारा अस्पताल से हैं। जिसमें दो डाक्टर और पांच स्टाफ नर्स समेत तकनीकी स्टाफ शामिल हैं। गंभीर बात यह है कि अस्पताल में दाखिल दो मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मरीज वेंटीलेटर पर हैं और इनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। मंगलवार को भी इसी अस्पताल में कोरोना के 9 केस मिले थे। एक ही अस्पताल से 18 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां हड़कंप है। अभी और लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार को आयेगी। एहतियात के तौर पर अस्पताल कर्मियों के निवास स्थानों को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर करीब 30 परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल के करीब 70 और सदस्यों के सैंपल लिये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग भी कर रही हैं और एरिया को सैनिटाइज्ड भी। वहीं सेक्टर 7 निवासी 49 वर्षीय महिला जो कि कल्पना चावला मेडिकल कालेज में नर्सिंग सिस्टर है। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं दोनों मरीज
बुधवार को आए 14 केस में से अमृतधारा अस्पताल से 9 हैं। सात केस अस्पताल के डाक्टर और कर्मी हैं, जबकि दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें में भी दो डाक्टर हैं, एक सेक्टर-9 में रहता है, जबकि दूसरा अस्पताल में ही रहता है। इसके अलावा गांव बलड़ी निवासी 24 वर्षीय नर्सिंग सिस्टर, अमृतधारा अस्पताल में रहने वाली 21 व 24 वर्षीय और 26 वर्षीय तीन स्टाफ नर्स हैं। 30 साल का एक युवक इको टेक्नीशियन है। अस्पताल में दाखिल दो पॉजिटिव मरीजों में एक की उम्र 66 साल है तो दूसरी 65 साल की महिला है।
विज्ञापन

घरौंडा में एक ही परिवार से दो केस
घरौंडा में एक ही परिवार से दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 24 साल का युवक जो कि कैथल से शादी समारोह में शामिल होकर लौटा है, जबकि 39 साल के व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 78 साल की एक महिला मोती नगर की रहने वाली है। वह मार्च में दिल्ली अपनी बेटी के घर गई थी और लॉकडाउन के कारण वहीं रुक गई। अब 30 जून को करनाल लौटी है, सैंपल लिया गया तो वह भी संक्रमित मिली। इसके अलावा सदर बाजार निवासी एक पांच साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है। वह अपने पिता के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव हुए 325 मामले
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 18747 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 17978 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 325 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 6 की मौत हो गई है, 106 एक्टिव हैं तथा 213 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed