Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13. Farmers' toll free agitation and picketing remain in place

13. किसानों का टोल फ्री आंदोलन व धरना यथावत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
13. Farmers' toll free agitation and picketing remain in place
51: बसताड़ा टोल प्लाज पर धरना देते आंदोलनकारी किसान।
घरौंडा/मधुबन (करनाल)। संयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को सिंघू बॉर्डर पर चली बैठक के निर्णय के बाद स्थानीय किसानों ने टोल फ्री आंदोलन व धरने को बरकरार रखा है। किसान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल टैक्स प्लाजा पर डटे रहे और हरियाणवी रागिनी कार्यक्रम चला। कृषि कानून वापस होने की घोषणा के बाद भी आंदोलन कायम है। टोल पर किसानों के आंदोलन को 360 दिन हो गए हैं। हरियाणा में जब आंदोलन की चिंगारी उठी थी तो सबसे पहले किसानों ने इसी टोल पर पड़ाव डाला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की तो किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अगले दिन भी किसान जश्न मनाते दिखाई दिए। बसताड़ा टोल पर किसानों ने कहा कि अभी उनकी अधूरी जीत है। जब तक सरकार सभी मांगें नहीं मानती उनका संघर्ष जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि किसानों की ऐतिहासिक जीत हुई है। सरकार एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों पर भी मंथन करें। एक साल से सड़कों पर बैठे किसान अपने घर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह मेहला ने कहा कि किसानों के कई मुद्दे शेष हैं। जब तक संसद में कृषि बिल रद़्द नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अन्य मांगों में एमएसपी की गारंटी का कानून, शहीद किसानों के आश्रितों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द हों, संशोधित बिजली बिल की वापसी और पराली पर बने नियम संबंधी मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने जो कार्यक्रम निर्धारित किए हुए हैं वे सभी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed