{"_id":"694ae9400b00b344cb0fe558","slug":"128-schools-will-get-rooms-three-colleges-will-get-new-buildings-teachers-will-be-trained-and-will-teach-in-a-new-way-karnal-news-c-18-knl1018-808362-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 128 स्कूलों में मिलेंगे कमरे, तीन कॉलेजों को नए भवन, प्रशिक्षित होकर नए तरीके से पढ़ाएंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 128 स्कूलों में मिलेंगे कमरे, तीन कॉलेजों को नए भवन, प्रशिक्षित होकर नए तरीके से पढ़ाएंगे गुरुजी
विज्ञापन
शिक्षा के मामले में वर्ष 2026 बेहद खास रहने वाला है। नए वर्ष में 128 राजकीय विद्यालयों में जर्जर हो चुके कमरों की जगह नए बनेंगे। इसके साथ ही 20 से ज्यादा स्कूलों के पूरे भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं वर्षों से निर्माणाधीन चल रहे तीन कॉलेजों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा अगले शिक्षा सत्र में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के बाद ही पढ़ाई के लिए स्कूलों में भेजा जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग अलग से व्यवस्था कर रहा है।
इसके साथ स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, लैब और सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों का विशेष रूप से विस्तार होगा जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। आधुनिक तकनीक से लैस लाइब्रेरी और लैब के लिए प्रत्येक स्कूल पर लाखों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। बढ़ती छात्र संख्या और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के कई स्कूलों में नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।
-पेश है गगन तलवार की रिपोर्ट
पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों पर रहेगा विशेष फोकस
शिक्षा विभाग के अनुसार पीएम श्री स्कूल योजना के तहत स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट शिक्षा, सुंदरीकरण, समग्र शिक्षा अभियान और एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) मिशन जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक लाइब्रेरी और विज्ञान प्रयोगशालाओं की सुविधा विकसित की जा रही है, ताकि विद्यार्थी वर्तमान तकनीक के अनुरूप शिक्षा ग्रहण कर सकें। पीएमश्री स्कूलों में केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहते हुए व्यावहारिक और शारीरिक शिक्षा को भी महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उम्मीद
1. परीक्षा परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य
वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में जिले में पांच प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2025 में हुई परीक्षा में जिले का 12वीं कक्षा का परिणाम 88.55 प्रतिशत के साथ अब तक का सर्वाधिक था। वहीं 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा।
2. शिक्षकों की कमी होगी पूरी
जिले में अभी भी शिक्षकों के 20 प्रतिशत तक पद रिक्त हैं। शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा अधिकारी का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभाग की ओर से नई नियुक्तियां भी की जा रही हैं।
3. तरावड़ी कॉलेजों को मिलेंगे भवन
जिले में तरावड़ी, निगदू और बस्तली के कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य अभी जारी है। उम्मीद है, इस वर्ष के अंत तक यह पूरा हो जाएगा। इसके बनने के बाद यहां पर विद्यार्थियों की कक्षाएं लग सकेंगी। अभी विद्यार्थियों की कक्षाएं मंदिर, स्कूल या आईटीआई परिसर में लग रही हैं।
जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तरावड़ी का कन्या महाविद्यालय 2018 में और बस्तली का महाविद्यालय 2019 में शुरू हुआ था। अभी तक इन महाविद्यालयों के अपने भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
4. एनएसक्यूएफ के नए कौशल केंद्र होंगे शुरू
नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत जिले के 89 विद्यालयों में कौशल केंद्र चल रहे हैं। जिले में नए केंद्र शुरू करने की भी योजना है। जहां अलग-अलग 13 कौशल में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 13 हजार विद्यार्थी कोर्स कर रहे हैं। जिन्हें कोर्स के दौरान किताबी जानकारी के साथ-साथ सामान्य अभ्यास भी कराया जाता है। ऐसे में स्कूल में ही वोकेशनल कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाया जाता है।
2025 में ये रहीं उपलब्धि
1. चतुर्थ श्रेणी कर्मी : जिले के 190 राजकीय विद्यालयों में 12 साल बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर भर्ती हुई। स्कूलों में जलवाहक, चपरासी और माली लगाए गए। 110 स्कूल ऐसे हैं, जहां पर यह पद खाली है। यहां 2026 में शिक्षकों को अभी नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा।
2. नया पीजी ब्लॉक और बहुउद्देश्यीय हॉल मिला : राजकीय महिला महाविद्यालय में नया पीजी ब्लॉक और बहुउद्देशीय सभागार बना है। दोनों भवनों का निर्माण करीब 2.53 करोड़ रुपये से हुआ है।
3. तरावड़ी और बस्तली कॉलेज हुए को-एजूकेशन : जिले के दो कन्या महाविद्यालय तरावड़ी और बस्तली को को-एजूकेशन बनाया गया। यहां पर इस सत्र से लड़कियों के साथ लड़कों को भी दाखिला मिला। यह पहला सत्र रहा। इससे लड़कों को भी अपने क्षेत्र में ही पढ़ाई करने की सुविधा मिली है।
4. पहली बार रिकाॅर्ड परीक्षा परिणाम : 2025 में बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम पहली बार सबसे शानदार रहा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से लेकर अब तक के 38 वर्ष में इस बार सर्वाधिक परीक्षा परिणाम रहा है। पहली बार जिले में 88.55 प्रतिशत विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिली है। नकलरहित परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ यह परिणाम गत वर्ष से 0.56 प्रतिशत और 2014 से दोगुना से ज्यादा है। वर्ष 2014 में 44.03 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था।
-- -
- जिले में राजकीय स्कूलों की संख्या : 779
- सीबीएसई स्कूलों की संख्या : 135
- बाल वाटिका से 12वीं तक विद्यार्थी : 2.67 लाख
- कॉलेजों की संख्या : 20
-- -- -
हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम
कक्षा 12वीं
वर्ष
परिणाम (प्रतिशत में)
2025
88.55
2024
87.99
2023
83.50
2022
87.62
कक्षा 10वीं
वर्ष
पास (प्रतिशत में )
2025
92.28
2024
96.73
2023
64.29
2022
67.48
नए पीएमश्री स्कूल भी आएंगे
अभी 24 पीएमश्री स्कूलों के नाम और गए हुए हैं। सरकार की ओर से नए पीएमश्री स्कूल भी बनाए जाने हैं। हमारा फोकस है बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार करते हुए प्रदेश स्तर पर करनाल का प्रदर्शन शानदार करने का। इसी को लेकर तैयारी चल रही है। स्कूलों में छात्र संख्या भी बढ़ाएंगे। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
जर्जर की जगह बनेंगे नए कमरे
अभी कई स्कूलों में जर्जर कमरे हैं। जिन्हें गिरवाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले हमारा लक्ष्य है कि सभी जर्जर कमरों को गिरवाकर नए बना लिया जाए। मॉडल टाउन स्कूल का नया भवन बनाया जा रहा है। कुछ स्कूलों के लिए बजट भी आया था। - ज्योत्सना मिश्रा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
कॉलेजों में नए कोर्स होंगे शुरू
कॉलेजों में अभी कुछ नए कोर्स शुरू भी हुए थे। वहीं कुछ कॉलेजों की ओर से नए कोर्स शुरू करने की योजना है। उम्मीद है नए सत्र में इनके संचालन की अनुमति मिल जाएगी। अभी तीन कॉलेजों के भवन निर्माण कार्य अधर में हैं। इन्हें भी नए वर्ष में पूरा करके कॉलेज शिफ्ट करेंगे। - डॉ. अनिता जून, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी