फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ठेकेदार ने निगम कर्मचारी पर लगाया रिशवत मांगने का आरोप, ठेकेदार एकत्र हुए तो कर्मचारी खिसका

ठेकेदार ने निगम कर्मचारी पर लगाया रिशवत मांगने का आरोप, ठेकेदार एकत्र हुए तो कर्मचारी खिसका

Tue, 16 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने निगम कर्मचारी पर लगाया रिशवत मांगने का आरोप, ठेकेदार एकत्र हुए तो कर्मचारी खिसका
ठेकेदार ने निगम कर्मचारी पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, ठेकेदार एकत्र हुए तो कर्मचारी खिसका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नगर निगम के एक ड्राफ्ट्समैन पर छह हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पैसे मांगने के बाद ठेकेदार ने अन्य ठेकेदारों को बुलाया और रोष जताया तो कर्मचारी हालात को देखते हुए मौके से खिसक लिया। बाद में ठेकेदारों ने मामले की शिकायत निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी से की। आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया है। मामले के अनुसार ठेकेदार नवीन कुमार अपनी फाइल के सिलसिले में एक ड्राफ्ट्समैन के पास पहुंचा। इस दौरान दोनों में बात हुई। ठेकेदार का आरोप है कि उसकी फाइल नेगोसिएशन के लिए पड़ी है, लेकिन कर्मचारी ने नेगोसिएशन कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। ठेकेदार ने यह भी दावा किया है कि कर्मचारी ने मेज पर हाथ मारकर कर कहा कि पैसे दोगे तभी तुम्हारा काम होगा। ठेकेदार ने यह भी दावा किया है कि इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा सकती है, क्योंकि कमरे में सीसीटीवी लगा हुआ है। दोनों में हुई कहासुनी के बाद ठेकेदार ने ठेकेदार एसोसिएशन को इसकी सूचना दी। इस पर काफी संख्या में ठेकेदार वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद हालात देखकर ड्राफ्ट्समैन कार्यालय से निकल गए। बाद में ठेकेदारों ने मामले की शिकायत निगम आयुक्त से की। उधर, ड्राफ्ट्समैन ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि ठेकेदार जान बुझकर दबाव बना रहे हैं।

इस बारे में निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी का कहना है कि वे इस मामले की जांच कराएंगे, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि तीन दिन पहले ही ठेकेदारों ने निगम के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मोर्चा खोला था और कहा था कि जेई उनके निर्माण कार्यों के बिल नहीं बना रहे हैं, इस कारण ठेकेदारों को करोड़ों रुपये अटके हुए हैं। ठेकेदार इसी मामले को लेकर चीफ इंजीनियर अनिल मेहता से भी मिले थे और एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed