फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नशे के लिए पैसे चुरा रहे थे, दादा ने टोका तो पोतों कर दी हत्या

नशे के लिए पैसे चुरा रहे थे, दादा ने टोका तो पोतों कर दी हत्या

Mon, 07 Aug 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए पैसे चुरा रहे थे, दादा ने टोका तो पोतों कर दी हत्या
नशे के लिए पैसे चुरा रहे थे, दादा ने टोका तो पोतों कर दी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के राहड़ा रोड पर स्थित डेरा पिंडोरीया में तीन दिन पहले हुई अस्सी वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि बुजुर्ग के पोते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे।

गौरतलब है कस्बे के राहड़ा रोड स्थित डेरे पर अस्सी वर्षीय बुजुर्ग जगीर सिंह की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या आरोपी डेरे से सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने बुजुर्ग के कमरे जाकर देखा तब उन्हें घटना का पता चला। हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव गौर दलबल सहित मौके पर पहुंचे व मौके का गहनता से मुआयना किया। मधुबन से पहुंची एफएसएल व डॉग स्कवॉड ने भी मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस को पहले दिन से ही परिजनों पर शक था। पुलिस के अनुसार, मृतक के ये दोनों आरोपी पोत्र परमिंद्र सिंह (21) व कर्णवीर (20) दोनों चचेरे भाई हैं और दोनों नशे के आदी हैं। जिस दिन बुजुर्ग की हत्या हुई उस दिन वह दोनों इसराना गुरुद्वारे में गए हुए थे और रात को ही घर आये थे, लेकिन उनके पास नशे के लिए रुपये नहीं थे। जब वह घर की अलमारी से रुपये निकाल रहे थे तभी बुजुर्ग ने उन्हें देख लिया। इस दोनों आरोपियों ने सबके सामने राज खुलने के डर से तलवार से बुजुर्ग की हत्या कर दी और घर की अलमारी से नगदी और गहने निकाल कर फरार हो गए। इस दौरान वे बुजुर्ग के हाथ से कड़ा व अंगुठी भी निकाल कर ले गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपियों नशे में ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड परक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed