फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 died 765 new case

12 चिताएं जलीं 765 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
12 died 765 new case
जिले में बुधवार को कोरोना के 765 नए केस आए और 19 चिताएं जलीं। हालात ये हैं कि शव का दाह संस्कार करने के लिए वेटिंग शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकॉर्ड में आठ मौतें दर्ज की हैं, क्योंकि इनमें से पांच दिल्ली, एक नोएडा व पानीपत, कैथल के व्यक्ति भी शामिल थे। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लेखा अधिकारी की पत्नी की भी मौत हो गई है। करीब चार लोगों का दाह संस्कार वीरवार को किया जाएगा। जिले में कोरोना से अब तक 239 लोगों की जान चली गई है। बुधवार को 373 मरीज ठीक होकर घर लौटे। उधर डीसी निशांत कुमार यादव ने सेक्टर-6 व 13 में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इन दोनों क्षेत्रों में कोरोना के केस बहुत ज्यादा आए थे। डीसी ने दोनों सेक्टरों में जाकर लोगों से अपील कर कहा कि वे प्रशासन का सहयोग करें और एक सप्ताह तक अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दें, वह अपना टेस्ट जरूर करवाए। फार्मासिस्ट से दवाई लेकर बीमारी को दबाएं नहीं बल्कि उसका उपचार करवाएं, मामले को पैनिक न बनाएं।
विज्ञापन

ये हैं हालात
सैंपल लिए - 311156
निगेटिव - 282209
पॉजिटिव - 25619
एक्टिव - 5124
ठीक हुए - 20256
मौत - 239
इन लोगों की गई जान
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज 65 वर्षीय मूनक निवासी, सेक्टर-13 निवासी 69 वर्षीय महिला, नीलोखेड़ी निवासी 70 वर्षीय महिला, चमन गार्डन निवासी 62 वर्षीय, दयाल सिंह कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय महिला, जरनैली कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-16 निवासी 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। साथ ही बलडी बाइपास श्मशान घाट में नई दिल्ली के 52 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली के 60 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला, नोएडा निवासी 64 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 62 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, चौड़ा बाजार निवासी 60 वर्षीय महिला, पानीपत निवासी 22 वर्षीय युवती, कर्ण विहार निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-32 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, कैथल निवासी 78 वर्षीय, दिल्ली निवासी 72 वर्षीय महिला, मेडिकल कॉलेज के लेखा अधिकारी की पत्नी 46 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन क्षेत्र के लिए पास मान्य नहीं
डीसी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में लॉकडाउन लग चुका है, उन क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी सेवाएं घर पर मुहैया करवाई जा रही हैं, उन्हें पास की आवश्यकता नहीं है। इसलिए कोई भी व्यक्ति पास के लिए आवेदन न करें। कोई पास मान्य नहीं होगा। बुधवार को मिले संक्रमितों में 27 विद्यार्थी, चार अध्यापक, एक एएनएम, दो वकील, 3 डॉक्टर और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक और कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद, एटीएम खुलेंगे
डीसी ने बताया कि लॉकडाउन क्षेत्र में स्थापित सभी बैंक बंद रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों के खोलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed