फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 cases of electricity theft caught, 9 lakh 52 thousand fine

Karnal News: बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े, नौ लाख 52 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
12 cases of electricity theft caught, 9 lakh 52 thousand fine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। सर्दियों में बिजली की खपत बढ़ने से ही बिजली निगम ने चोरी के मामले पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी हैं। निसिंग एसडीओ किस्मत श्योकंद ने टीम गठित कर निसिंग और आसपास के पांच गांवों में दबिश देकर 100 से अधिक घरों की जांच की। जांच में 12 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई व नौ लाख 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।


एसडीओ श्योकंद ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के मीटर बिल न भरने के कारण निगम की ओर से हटा दिए गए थे। उपभोक्ताओं ने सीधे तार जोड़ बिजली चालू कर रखी थी। वहीं, कुछ उपभोक्त मीटर होने के बावजूद सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया और बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। एसडीओ ने कहा कि विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को बिजली चोरी करने पर बख्शा नहीं जाएगा और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन






इन गांवों में की गई कार्रवाई

गांव
चोरी पकड़ी
जुर्माना

बालू
03
213458

अमूपुर 01
48210

कतलाहेड़ी 04
448562

गुल्लपुर 01
64518

गोंदर 03
178245

कुल
12
952993
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed