{"_id":"5b2becde4f1c1bb0318b8113","slug":"11529605342-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शारीरिक स्तर तक ही सीमित नहीं है। ये मन और बुद्धि को भी स्वस्थ रखता है : स्वामी ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शारीरिक स्तर तक ही सीमित नहीं है। ये मन और बुद्धि को भी स्वस्थ रखता है : स्वामी ज्ञानानंद
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग शारीरिक स्तर तक ही सीमित नहीं है। ये मन और बुद्धि को भी स्वस्थ रखता है : स्वामी ज्ञानानंद
फव्वारा पार्क योग शिविर में स्वामी और दिया आशीर्वाद, किया योग
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फव्वारा पार्क सेक्टर 12 में चल रहे विशाल योग शिविर में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि योग क्रियाओं का अभ्यास करने के लिए पहुंचे। प्रसिद्ध योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने योग और प्राणायाम की क्रियाओं का विस्तार से अभ्यास करवाया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि योग शारीरिक स्तर तक ही सीमित नहीं है। ये मन और बुद्धि को भी स्वस्थ रखता है। मन से हम सावधान हो जाते हैं, शरीर से एक्टिव होते हैं और बुद्धि से हम सतर्क हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग को हर प्राणी अपने जीवन का अंग बनाए। हर प्राणी को
प्रकृति के निकट रहना चाहिए। इससे पहले, दिनेश गुलाटी ने सहयोगी शिक्षक सुरिंद्र नारंग, नवीन संदूजा, राजिंद्र पपनेजा, संजीव डांग, जितेंद्र गुप्ता, नवीन जिंदल, राजीव शर्मा और डॉ. मनोज मित्तल ने सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार और योगिंग जोगिंग का अ यास करवाया। मंत्रोच्चारण के बाद योग और प्राणायाम की क्रियाएं और सर्वाइकल की एक्सरसाइज योग कक्षा के मुख्य शिक्षक दिनेश गुलाटी ने करवाई। उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क योग शिविर में सैकड़ों व्यक्तियों, जिसमें छोटे बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल रहे। दिनेश गुलाटी ने बताया कि 22 जून को शिविर में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आईएमए से जुड़े डाक्टर साधकों से बातचीत कर स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उप चेयरमैन सुभाषचंद्र, संतोष अत्रेजा, सीजीसी से एसएम कुमार, आर्य युवा से स्वतंत्र कुकरेजा, सनातन धर्म मंदिर से सुनील चावला, कृष्ण कृपा मंच से श्याम बत्तरा, संजय बत्तरा, श्रीकृष्ण कृपा धाम से हरिकृष्ण गुप्ता, श्री श्याम परिवार से सुनील गुप्ता, अरोड़ा एवं खत्री महासभा अध्यक्ष जगदीश मुटरेजा, ज्ञान अरोड़ा, रवि चावला, राजीव मल्होत्रा, शामलाल सोनी, समाजसेवी सतपाल नागपाल, योग शिक्षक एसपी शर्मा, योग शिक्षिका स्वदेश मदान, नीलम बठला, निधि गुप्ता, वीना धीर, आईडी मदान, अंजू गुप्ता, राघव सिंगला, बीआर चौधरी, एमएल अरोड़ा, केएल मिड्डा, साधा सिंह, जसकौर, बरखा जिंदल, नीतू सहगल, वीना गोयल, वीना सेठ, प्रमोद, भूषण, राधिका भाटिया, रामरीति, माया कादियान व शिवानी कांबोज मौजूद रहे।