{"_id":"5b3fbd084f1c1b10278b4e82","slug":"111530903816-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैड कांस्टेबल का कार में शव मिलने का मामला : परिजनों ने पत्नी समेत अन्य पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैड कांस्टेबल का कार में शव मिलने का मामला : परिजनों ने पत्नी समेत अन्य पर लगाया हत्या का आरोप
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जीटी रोड पर सेक्टर-4 हेरिटेज होटल के समीप 6 दिन पहले अपनी ही कार में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी, बेटे व उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ रोष जताया, साथ ही मामले की नए सिरे से जांच की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर सुखबीर की पत्नी रेमन ने भी सुखबीर की हत्या का आरोप लगाया है। रेमन का कहना है कि सुखबीर की हत्या उसके भाई ने की है।
गांव बुढ़नपुर आबाद निवासी सुरजीत आदि ग्रामीणों के साथ रोड़ धर्मशाला से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवाल पहुंचे। वहां उन्होंने डीएसपी बलजिंद्र से गुहार लगाई कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे और पत्नी, बेटे व साले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। सुरजीत ने बताया कि उसके चाचा के शव पर चोट के कई निशान थे, ऐसे में यह तथ्य पुलिस ने छिपाया है। चोट के निशानों से आशंका है कि उसकी हत्या करके शव कार में डाला गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुखबीर की पत्नी, बेटे व सेक्टर 4 पुलिस चौकी में तैनात सुखबीर के साले ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें हेड कांस्टेबल सुखबीर का शव उसकी की कार में 30 जून को मिला था, उस दौरान पुलिस का कहना था कि उसकी मौत कार में दम घुटने से हुई है। वह मधुबन स्थित डॉग स्क्वॉड टीम में तैनात था।
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुखबीर का विसरा मधुबन भेजा हुआ है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल मृतक सुखबीर का भतीजा व भाई उसकी पत्नी, बेटे व साले पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुखबीर की पत्नी उन पर आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है।