{"_id":"5a5903214f1c1b63428b47c0","slug":"111515782945-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी काबू, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी काबू, भेजा जेल
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने मेरठ रोड से एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने एक और बाइक चोरी की वारदात को कबूला और पुलिस ने मामले में चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी ऑटो थेफ्ट टीम इंचार्ज रोहताश ने बताया कि वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर मेरठ रोड पर घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम बनाई और मेरठ रोड पर पिंगली निवासी कृष्ण को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह बाइक आरोपी ने अपने गांव से ही चोरी की थी। आरोपी से जब गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने इंद्री में भी एक बाइक चोरी की वारदात कबूल की है, जिसे इंद्री से बरामद कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी एक दुकान से चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।