फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   107 schools running illegally will be closed

Karnal News: अवैध तरीके से चल रहे 107 विद्यालय होंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
107 schools running illegally will be closed
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। सावधान! अपने बच्चों का जिस स्कूल में दाखिला करा रहे हैं तो उस स्कूल मान्यता के बारे में भी जरूर जानकारी लें। अन्यथा उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। शिक्षा विभाग ने जिले में अवैध तरीके से बिना मान्यता चलने वाले 107 स्कूलों को चिह्नित किया है।

निदेशालय के आदेश पर अब इन स्कूलों को बंद कराने के लिए कार्रवाई का दौर शुरू होगा। ऐसे में विभाग ने अभिभावकों को भी चेताया है कि वे अपने बच्चों का इन स्कूलों में दाखिला न कराएं। विभाग की ओर से जारी गैर मान्यता चल रहे 107 स्कूलों में सबसे ज्यादा 51 विद्यालय करनाल खंड के हैं। दूसरे नंबर पर घरौंडा में 25 स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन पर कार्रवाई करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर टीमें बनाई हैं। विशेष तौर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की हिदायत दी है। अब यह प्रशासनिक अमला फील्ड में उतर कर स्कूलों की तालाबंदी करेगा। सूची के अनुसार, बिना मान्यता के निसिंग खंड में 19, इंद्री में पांच, नीलोखेड़ी में चार और असंध में तीन स्कूल है। खास बात यह है कि कई गैर मान्यता स्कूल तो ऐसे भी हैं, जो मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से मिलते जुलते नाम से ही चल रहे हैं। ऐसे में अभिभावक भी धोखे में रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता पांचवीं की और पढ़ा रहे 12वीं तक : जिले में काफी स्कूल ऐसे भी हैं जो विभाग की सूची के अनुसार पांचवीं तक हैं लेकिन ये आठवीं से लेकर 12वीं तक कक्षाएं लगा रहे हैं।

इन स्कूलों को भी विभाग गैर मान्यता स्कूलों की सूची में रख रहा है। जानकारों के अनुसार, ये स्कूल संचालक मान्यता वाले स्कूल संचालकों के साथ सौदा कर लेते हैं और वहां से विद्यार्थियों की परीक्षा दिलवा देते हैं।

नियमित जांच न होने से बढ़े अवैध स्कूल : ऐसे भी कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं, जो घरों में खुले हैं। इन स्कूलों का अधिकारियों के पास भी रिकार्ड नहीं है। एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि स्कूल खुलने में भी अधिकारियों की मिलीभगत है। क्योंकि वे अनदेखा करते हैं। होना तो यह चाहिए कि जहां भी अवैध स्कूल खुले, तुरंत कार्रवाई हो लेकिन अधिकारी कार्रवाई से कतराते हैं।
किस खंड में कौन स्कूल बिना मान्यता
घरौंडा : प्रभात पब्लिक, पारस पब्लिक, लिटल बर्ड्स पब्लिक, ऑक्सफोर्ड पब्लिक, आरती पब्लिक, वेद पब्लिक, न्यू र्स्वर पब्लिक, ओम साईं प्ले स्कूल, एमएन पब्लिक, टैगोर मिडल, मां वैष्णो पब्लिक, किड्स वैली प्ले, लिटल लैंबस प्ले, आरकेएस विद्यापीठ, ब्राइट फ्यूचर मॉडर्न, फोर्चून वर्ल्ड, बाबू राम मेमोरियल पब्लिक, एसएमबी गीता पब्लिक, डीएस पब्लिक, अमर शिक्षा सदन कोहंड, भारत पब्लिक, एसपीएस पब्लिक, हिंद मॉडर्न पब्लिक, विकास पब्लिक, माउंट सिनाई स्कूल।

निसिंग : जय भारती पब्लिक, माता बाला सुंदरी पब्लिक, बाल विद्या मंदिर घोघड़ीपुर, एमडी पब्लिक दादूपुर रोड़ान, जेएमडी प्ले सांभली, निराकार ज्योति विद्या मंदिर गुल्लरपुर, नवभारती डाचर, महाराणा प्रताप गोंदर, सोना देवी पब्लिक गोंदर, एनजे पब्लिक खेड़ीनरू, भगवान परशुराम कतलाहेड़ी, श्री कृष्णा पब्लिक, नवयुग पब्लिक प्योंत, शिव शक्ति पब्लिक जुंडला, किड्स केयर प्ले स्कूल जुंडला, सरस्वती मॉडल जुंडला, गुरु ब्रह्मानंद पब्लिक जुंडला, रोयल पब्लिक गुनियाना, महार्षि भारद्वाज विद्यामंदिर ब्रास।

नीलोखेड़ी : फाउंडेशन नेक्सट जेनरेशन प्री, शांति निकेतन पब्लिक तरावड़ी, यूनिवर्सल किड्स केयर, गीता प्ले तरावड़ी।

इंद्री : ग्रीनलैंड पब्लिक, स्वीफ्ट इंटरनेशनल, दिल्ली पब्लिक किड्स, सेंट थॉमस कान्वेंट, सोहन लाल पब्लिक स्कूल।

असंध : हिंदू पब्लिक जबाला, जय हिंद पब्लिक मूंद, आदर्श पब्लिक स्कूल सालवन।

करनाल : शिव पब्लिक बजीदा जाटान, जीडी पब्लिक, ओम मॉडर्न पब्लिक मोती नगर , तनू पब्लिक जुंडला गेट, सतनाम पब्लिक, कमल दीप पब्लिक, सरस्वती योगा सदन सुभाष गेट, हिंदू पब्लिक आनंद विहार, जेसी मॉडर्न पब्लिक, सरस्वती ज्ञान मंदिर ब्रह्म नगर, सरस्वती विद्या मंदिर मंगल कॉलोनी, देव पब्लिक बड़ागांव, इंडियन पब्लिक, सन राइस पब्लिक मंगलौरा, रेड रोज पब्लिक मोहीदिनपुर, महाराणा प्रताप पब्लिक नलवीपार, ड्रीमलेंड पब्लिक, रेंनबो पब्लिक, किड्स हेवन प्ले गुरुनानक पुरा, विद्या सागर पब्लिक प्रेमनगर, दयानंद बाल विद्या मंदिर प्रेम नगर, वीर अनमोल, केडी मॉडर्न, ब्राइट सन पब्लिक कटाबाग, गीमिनी पब्लिक रांवर, लाठर मॉडर्न रांवर, मोंटसॉरी इंटरनेशनल, पीएस मॉडर्न, शिव शक्ति विद्या मंदिर, महाराणा प्रताप पब्लिक, मदर बेबी प्ले, जय दुर्गा पब्लिक, नवज्योति पब्लिक सोहना, किंडर वर्ल्ड प्ले वे, एंजल पब्लिक बसंत विहार, डीएवी पब्लिक सेक्टर-13, मदर डिवाइन चेरिटेबल पब्लिक घीड़, शिवालिक पब्लिक, डिवाइन पब्लिक रमेश नगर, आदर्श पब्लिक, हर गोविंद पब्लिक, नवज्योति विद्या मंदिर, साई पब्लिक, बीके आर्यपुत्री पाठशाला न्यू रमेश नगर, शिक्षा निकेतन पब्लिक, हरिओम पब्लिक, श्री कृष्णा पब्लिक आनंद विहार, न्यू बाल विहास पब्लिक, पर्ल पब्लिक, प्रयास स्कूल, आर्य समाज।


(नोट : यह सूची जिला शिक्षा विभाग से ली गई है।)
गैर मान्यता चल रहे 107 स्कूलों को चिह्नित किया है। इन्हें अब बंद कराया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक करके हिदायत जारी कर दी है। टीमें स्कूलों का निरीक्षण करके कार्रवाई करेंगी। अभिभावकों से भी अपील है कि इन स्कूलों में बच्चों का दाखिला न कराएं। - रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed