फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   100 new army school will be open

100 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे : घटेगी प्रतिस्पर्धा बढ़ेंगे अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
100 new army school will be open
केंद्र सरकार ने आम बजट में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने के घोषणा की है। नए स्कूलों के खुलने से जहां वर्तमान में चल रहे सैनिक स्कूलों में दाखिले की प्रतिस्पर्धा घटेगी, वहीं युवाओं के लिए दाखिले के अवसर बढ़ेंगे। करनाल के कुंजपुरा समेत देश में 26 सैनिक स्कूल हैं, जहां दाखिले के लिए हर साल मारामारी रहती है। प्रवेश परीक्षा में दाखिले के लिए हजारों विद्यार्थी आवेदन करते हैं। लेकिन सीटों के आधार पर उसमें से 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को भी दाखिला नहीं मिल पाता। वित्त मंत्री ने बजट में शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई घोषणाएं की हैं। लेकिन इस घोषणा को सबसे ज्यादा सराहा जा रहा है। पूर्व सैनिक के परिवार के सदस्य राजपाल और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही डॉ. कीर्ति का कहना है कि सेना में जाने का हरियाणा के युवाओं में खासा उत्साह है। सरकार की इस घोषणा के बाद अगर हरियाणा में भी और सैनिक स्कूल खुले तो युवाओं के भविष्य के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल क्या है ?
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से लड़कों को तैयार करने के उद्देश्य से 1961 में सैनिक स्कूलों की स्थापना की गई थी। सैनिक स्कूल प्रणाली की स्थापना और प्रबंधन सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। सैनिक स्कूलों का मुख्य उद्देश्य पब्लिक स्कूल की शिक्षा को आम आदमी की पहुंच में लाना है। यहां पर छात्रों को देश की रक्षा सेवाओं में अधिकारियों के रूप में नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाता है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसके तहत 6वीं, 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed