फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lakh people will get Happy Card in a month

Karnal News: एक माह में 10 लाख लोगों को मिलेंगे हैप्पी कार्ड

Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
10 lakh people will get Happy Card in a month
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंत्योदय में शामिल एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को अब रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। उन्हें सरकार साल में एक हजार किलोमीटर तक सफर कराएगी। इसके लिए प्रदेश भर में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड जारी किए जा रहे हैं। एक माह में 10 लाख लोगों को कार्ड जारी हो जाएगा, इसके बाद कार्ड धारक निशुल्क सफर की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

हैप्पी कार्ड वितरण की शुरुआत शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कर्ण नगरी से की। डॉ. मंगलसेन सभागार में राज्य स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन हुआ। बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में एक लाख कार्ड एक दिन में ही प्रदेश भर में देने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के सभी 36 डिपो और सब डिपो में यह योजना शुरू हो चुकी है। जहां से लोग इसके कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस योजना से प्रदेश के 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। यह स्कीम एक लाख रुपए से कम की सालाना आमदनी वाले लोगों के लिए बनाई गई है। कार्ड ई-टिकटिंग प्रणाली से लिंक होंगे। निशुल्क यात्रा के लिए सरकार ने 600 रुपये का बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उन्होंने करनाल के करीब 20 लोगों को मंच पर बुलाकर कार्ड दिए। इसके साथ ही वर्चुअल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्ड वितरण का कार्य शुरू हो गया। इससे पहले सीएम ने वर्चुअल कैथल, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और कुरुक्षेत्र के करीब 10 लोगों से बात करके उनसे योजना के तहत सफर के अनुभव और परिवार व सरकार के कार्यों के बारे में भी पूछा।
कार्यक्रम के समापन के बाद मंच से खड़े होकर ही सीएम ने 100 से ज्यादा लोगों की ली शिकायतें ली। इससे पहले कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हैप्पी कार्ड के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत 180 रुपये है। लोगों को महज 50 रुपये शुल्क पर जारी होगा। अन्य राशि का भुगतान सरकार करेगी। कार्ड की कीमत और मेंटेनंस शुल्क का भविष्य में लोगों को भुगतान नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने की।



गरीब को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : सीएम

मंच पर संबोधन के दौरान सीएम ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं योजनाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के राज में बुढ़ापा पेंशन के लिए बहुत परेशानी होती थी। बुजुर्गों को सेवा देनी पड़ती थी, अब ऐसा ऑनलाइन व्यवस्था ने सेवा पानी बंद कर दी और जब भी कोई महिला या पुरुष की उम्र 60 साल होती है तो बुढ़ापा पेंशन शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति को सशक्त करना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि जल्द वे शपथ लेंगे और उसके बाद हरियाणा में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करवाएगी।




लोगों को नहीं मिले कार्ड, कराया इंतजार

समारोह को लेकर सुबह से ही लोगों का सभागार में पहुंचना शुरू हो गया था। सीएम के आने का समय शाम चार बजे था, जबकि लाभार्थियों को दोपहर 12 बजे से ही बुला लिया गया था। उन्हें कार्ड देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कार्यक्रम में उन्हें सिर्फ कार्ड की रसीद ही थमाई गई। ऐसे में कार्यक्रम के समापन पर जब उन्हें कार्ड नहीं मिला तो कई लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्ड देने के नाम पर बुलाया था, अब बस अड्डे से कार्ड लेने को अधिकारी क्यों कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed