फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Worship of Goddess Katyayani on the sixth day of Navratri, eternal flame lit in homes

Kaithal News: छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, घरों में प्रज्वलित की अखंड ज्योत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Katyayani on the sixth day of Navratri, eternal flame lit in homes
नवरात्रों में प्रज्वलित अखंड ज्योत व नवरात्रों में बोए गए जौ के बीज। संवाद
सीवन। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। वहीं अनेक परिवारों ने घरों में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर रखी है और व्रत रखकर मां की आराधना कर रहे हैं। मास्टर प्रवेश, शालिनी और शिल्पा ने बताया कि उन्होंने अपने घरों में अखंड ज्योत प्रज्वलित की हुई है। नवरात्र के आरंभ में बोए गए जौ के बीज अब अंकुरित होकर हरे-भरे जवारे का रूप ले रहे हैं।
विज्ञापन

धार्मिक परंपरा में जौ बोने और उनके अंकुरित होने को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। घरों में ज्योत और जवारे श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष केंद्र बने हुए हैं। संत छविराम दास ने छठे नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं। नवरात्र का पर्व भक्तों को श्रद्धा, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना के साथ मानव सेवा, परोपकार और सद्भाव को भी जीवन में महत्व देना चाहिए।

नवरात्रों में प्रज्वलित अखंड ज्योत व नवरात्रों में बोए गए जौ के बीज। संवाद

नवरात्रों में प्रज्वलित अखंड ज्योत व नवरात्रों में बोए गए जौ के बीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed