फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees worshipped Goddess Katyayani.

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Katyayani.
दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडली। विज्ञ​प्ति
राजौंद। नवरात्र के छठे दिन दुर्गा मंदिर में मां कात्यायनी के स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। नवरात्र के लिए राजौंद के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह-शाम श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडली। विज्ञप्ति

दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडली। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed