फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Signs of the accident were visible for 80 meters along the road; tires were found 50 meters away.

Kaithal News: सड़क पर 80 मीटर तक दिखे हादसे के निशान, 50 मीटर दूर मिले टायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Signs of the accident were visible for 80 meters along the road; tires were found 50 meters away.
अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद
कैथल। कैथल-करनाल रोड पर नरड़ बस शेल्टर के नजदीक वीरवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। नरड़ गांव के पास पेड़ से टकराने के बाद आई-20 कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के टायर निकलकर दूर जा गिरे। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गड्ढों में टायर मिले। कार की सीटें और डैशबोर्ड तक बुरी तरह टूट गए थे। सड़क पर करीब 80 मीटर तक ब्रेक लगाने के निशान दिखाई दिए। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां काटनी पड़ीं।
विज्ञापन

इस हादसे ने एक साथ तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। खुराना रोड निवासी अभिषेक और रक्षत दोनों सगे भाई थे। दोनों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वे दोनों कैथल नगर परिषद के अंतर्गत सुगम स्वच्छता कंपनी में कर्मचारी थे। दोनों ड्राइवरी का काम भी करते थे। परिजनों के मुताबिक दोनों भाइयों की मां कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार का कहना है कि यदि हादसे की जानकारी समय रहते मिल जाती तो शायद युवकों की जान बचाई जा सकती थी। हादसे की सूचना सुबह करीब 4:50 बजे सड़क पर घूम रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रक्षत की पत्नी गर्भवती, डेढ़ साल का बेटा भी
परिजनों के अनुसार रक्षत की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा है और पत्नी पांच से छह महीने की गर्भवती हैं। परिवार में दूसरे बच्चे के आने की उम्मीद थी लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अब पत्नी के सामने छोटे बेटे की परवरिश और आने वाले बच्चे के भविष्य की जिम्मेदारी है। वहीं अभिषेक की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। दोनों भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौते कमाने वाले थे कृष्ण कुमार
इंद्रा कॉलोनी कलायत निवासी कृष्ण कुमार के साले ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले कृष्ण कुमार ड्राइवरी और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे परिवार में अकेले कमाने वाले थे। वर्ष 2006 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटे मुकुल (12) और कबीर (8) हैं। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने अब बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।


पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
डीएसपी रोहताश ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौत के मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी रोहताश । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed