{"_id":"6ad2671d5551dc882e077e28","slug":"rs-37-lakh-swindled-under-the-pretext-of-sending-a-man-to-america-when-he-asked-for-his-money-back-he-was-threatened-with-a-pistol-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156668-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये ठगे, वापस मांगने पर पिस्तौल दिखाकर युवक को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये ठगे, वापस मांगने पर पिस्तौल दिखाकर युवक को धमकाया
विज्ञापन
कैथल। अमेरिका भेजने का झांसा देकर युवक से 37 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कलायत थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव कोलेखा निवासी नरेश ने शिकायत में बताया कि वे अमेरिका जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात उनके गांव के अंकित के माध्यम से कुलविंदर सिंह से हुई।
आरोप है कि कुलविंदर ने उन्हें 55 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। सौदे के अनुसार 35 लाख रुपये पहले और 20 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने तय हुए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 दिसंबर 2023 को उन्होंने कैथल शुगर मिल के पास एक कार्यालय में कुलविंदर सिंह और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर को 16.50 लाख रुपये नकद दिए। अगले दिन 22 दिसंबर को नरवाना में बिजली बोर्ड के पास 10.50 लाख रुपये और दिए। इसके बाद 23 दिसंबर को कुलविंदर अपने पिता हरबंस सिंह के साथ पहुंचा, जहां सात लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये फोन-पे के माध्यम से कुलविंदर के बैंक खाते में जमा करवाए। इस तरह कुल 35 लाख रुपये देने का दावा किया गया है।
डॉलर में बदलने के नाम पर दो लाख रुपये और लिए
नरेश ने आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2024 को कुलविंदर ने दो लाख रुपये डॉलर में बदलने के लिए मांगे। जब उन्होंने पहले ही 35 लाख रुपये देने की बात कही तो आरोपी ने दो लाख रुपये बाकी 20 लाख रुपये में समायोजित करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी के बताए बैंक खाते में दो लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इस तरह शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुल रकम 37 लाख रुपये हो गई। शिकायत के अनुसार काफी समय बीतने के बाद भी जब विदेश भेजने का काम नहीं हुआ तो कुलविंदर ने रकम वापस करने की बात कही। आरोप है कि उसने 2.50-2.50 लाख रुपये के दो चेक भेजे लेकिन बैंक में जमा करवाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली। इसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे रुपये लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन पूरी रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत के बाद लौटाए 50 हजार रुपये
नरेश ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत कैथल की आर्थिक अपराध शाखा में की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 जनवरी 2026 को कुलविंदर सिंह जांच के दौरान पेश हुआ और बाकी रकम लौटाने के लिए एक महीने का समय मांगा। इस दौरान उसके खाते में 25 हजार रुपये की दो किस्तों में कुल 50 हजार रुपये भेजे गए। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी बाकी रकम नहीं लौटाई गई और बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया गया।
पिस्तौल दिखाकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वे अपने रुपये मांगने के लिए आरोपियों के गांव सानेवाल स्थित घर पहुंचे तो वहां कुलविंदर सिंह, हरबंस सिंह और जसप्रीत कौर मिले। इस दौरान कुलविंदर ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगने आए तो उसे और उसके परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
कलायत थाना में प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुलविंदर, हरबंस व जसप्रीत कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस धारा 316(2) और 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।