फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unannounced power cuts have increased the problems of the villagers.

Kaithal News: अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी

Sun, 31 May 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts have increased the problems of the villagers.
पूंडरी। जिले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व वाले गांव फरल में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था बिगड़ने से ग्रामीणों में रोष है। विडंबना यह है कि गांव में 33 केवी का बिजली घर होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दिन और रात दोनों समय लग रहे अघोषित बिजली कटों ने ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि फरल गांव जगमग योजना के अंतर्गत शामिल होने के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति से वंचित है।
विज्ञापन

गांव के कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं, जिसके कारण बार-बार फ्यूज उड़ने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 10 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं और हर 10-15 मिनट में किसी न किसी ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला प्रधान गुरनाम सिंह तथा भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता रणदीप आर्य ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव के कई स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के लिए एस्टीमेट कई महीने पहले स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें लगाया नहीं गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए जाने हैं नए ट्रांसफॉर्मर
बलदेव शर्मा की चक्की, टंकी नंबर-1, कबीर पंथी फल्गु तीर्थ, गुरुद्वारा साहिब, संजीव पाल गडरिया चक्की, सरकारी प्राइमरी स्कूल, रामा चक्की। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि स्वीकृत ट्रांसफार्मरों को शीघ्र स्थापित कर ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गांववासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
वर्जन
यह समस्या आज ही उनके संज्ञान में आई है। ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही इस बारे अधिकारियों से बात कर समाधान होगा- गौरव एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed