फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two drug smugglers arrested with liquor

Kaithal News: शराब सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested with liquor
कैथल। पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू किया है। उनके कब्जे से 2 किलोग्राम चूरा पोस्त व 2 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मलिकपुर निवासी जसवंत सिंह तथा सतनाम सिंह मोटरसाइकिल पर समाना की तरफ से अवैध रूप से लेकर मलिकपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर महमूदपुर-मलिकपुर सड़क पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद बताए अनुसार मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से बंधे बैग में से 2 लीटर शराब तथा एक प्लास्टिक थैली में 2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम तहत थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed