{"_id":"68a77ae5e3095a538a003ab9","slug":"two-accused-arrested-in-immoral-activities-case-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136596-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनैतिक गतिविधियों के केस में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनैतिक गतिविधियों के केस में दो आरोपी काबू
Fri, 22 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंबाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर में दूसरे शहरों से युवतियों व महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के तहत पुलिस की टीम ने बुधवार दोपहर गोल्डन थाई स्पा सेंटर पर छापेमारी की, जहां दो महिलाएं आपत्तिजनक हालात में पाई गईं।
डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि महिला थाना कैथल में तैनात महिला सिपाही प्रियंका की टीम को सूचना मिली कि अंबाला रोड स्थित गोल्डन थाई स्पा सेंटर में गांव ग्योंग निवासी अभिषेक, गांव कुलतारण निवासी मेजर उर्फ मोहित और गांव धौंस निवासी राजेंंद्र मिलकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाते हैं।
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी रुपये वसूलकर उसका कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में रखते हैं और कुछ रुपए महिलाओं को देते हैं।
सूचना के आधार पर स्वयं डीएसपी बीरभान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेड के दौरान स्पा सेंटर से दो महिलाएं एवं स्पा सेंटर मालिक मेजर उर्फ मोहित और अभिषेक को काबू किया गया। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्पा मालिक उन्हें बुलाकर देह व्यापार करवाते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि जिले में किसी भी अवैध गतिविधि व अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।