फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District-level yoga competition to be held on the 29th.

Kaithal News: 29 को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
District-level yoga competition to be held on the 29th.
कैथल। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से कैथल जिले में 29 सितंबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 9 बजे सेक्टर-21 हुड्डा स्थित चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां विभिन्न आयु वर्गों और योगासन श्रेणियों में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सब-जूनियर वर्ग में 9 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 15 से 18 वर्ष और सीनियर वर्ग में 19 से 28 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में चार प्रमुख श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर और रिद्मिक योगासन पेयर शामिल हैं। प्रतिभागी निर्धारित नियमों के अनुसार इन श्रेणियों में योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 700 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाणपत्र और फैमिली आईडी की फोटोकॉपी अपने साथ लानी होगी। उन्होंने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि व समय पर चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed